Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में ऑटो पोल से टकराया:7 लोग घायल, सड़क किनारे चल रही महिलाएं भी चपेट में आईं

    5 hours ago

    1

    0

    बागपत में एक तेज रफ्तार ऑटो विद्युत पोल से टकरा गया। यह दुर्घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरावल रोड पर हुई। हादसे में ऑटो में सवार छह लोग और सड़क किनारे चल रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। कुल सात लोग घायल हुए, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों में ऑटो सवार दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सड़क किनारे चल रही महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। स्थानीय निवासी राकेश असलम ने बताया कि ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी। सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर अचानक विद्युत पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को सड़क किनारे हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में गोंड समाज ने DM को दिया ज्ञापन:जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग, बोले- भर्तियों में आ रही दिक्कत
    Next Article
    बुलंदशहर में 127 लाउडस्पीकर उतारे गए:शासन-सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर अवैध ध्वनि विस्तारकों के खिलाफ अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment