Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल:पुलिस ने बुलेट बाइक, तमंचा और कारतूस किए बरामद

    6 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश चेतन घायल हो गया। रविवार रात करीब 2 बजे हुई इस मुठभेड़ में चेतन के पैर में गोली लगी। वह अंकुर चौधरी हत्याकांड में वांछित था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से एक बिना नंबर की बुलेट बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, समसपुर चौकी क्षेत्र के कमालपुर रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बुलेट सवार को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार तेजी से झाझर रोड की तरफ भागने लगा। पीछा करने पर कमालपुर के जंगल के पास बदमाश की बाइक फिसल गई। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पकड़ा गया बदमाश चेतन पुत्र नरेश, खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के बगरई खुर्द का निवासी है। वह अंकुर चौधरी हत्याकांड में वांछित था। चेतन ने 20 अगस्त को अपने साथियों के साथ मिलकर अंकुर चौधरी के साथ गंभीर मारपीट की थी, जिसकी 29 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में नामजद होने के बाद बुलंदशहर एसएसपी ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में खुर्जा नगर पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की बुलेट बाइक जब्त की गई है। चेतन के खिलाफ खुर्जा नगर थाने में हत्या , जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर की मालन नदी में डूबने से अधेड़ की मौत:खेत से लौटते समय हुआ हादसा, गोताखोरों ने शव निकाला
    Next Article
    लखनऊ में बादल छाए, 5 सितंबर तक होगी बारिश:इस साल 500 मिमी से ज्यादा हुई बरसात, कोटे से अब भी 1% कम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment