Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बादल छाए, 5 सितंबर तक होगी बारिश:इस साल 500 मिमी से ज्यादा हुई बरसात, कोटे से अब भी 1% कम

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम में हल्की उमस भी बनी हुई है। आज दिन में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 5 दिन यानी 5 सितंबर तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इस साल अब तक 507.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यह कोटे (513.6 मिमी) से अब भी 1 फीसदी कम है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस मानसून सीजन लखनऊ में अच्छी बरसात हुई है। पूर्वी यूपी के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम बना है, जिससे मानसूनी हवाएं तेज हो गई हैं। ये हवाएं पश्चिम की ओर बढ़ेंगी तो पूरे लखनऊ में 1 से 5 सितंबर तक मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला चलेगा। आज 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तापमान मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रविवार को लखनऊ में 0.1 मिलीमीटर बरसात हुई। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम 73 फीसदी दर्ज की गई। पूरे यूपी में फिर से मेहरबान हो रहा मानसून लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह मेहरबान होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो अगले दो दिनों में और मजबूत होकर उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ेगा। 1 सितंबर से मानसून का यह सिस्टम पश्चिमी यूपी तक पहुंच जाएगा, जिससे वहां भी तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव और आकाशीय बिजली से सावधान रहने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल:पुलिस ने बुलेट बाइक, तमंचा और कारतूस किए बरामद
    Next Article
    कानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या:भाभी ने भाई को तमाचा मारा, बदला लेने पहुंचा देवर; बीच-बचाव कर रही साली को मारी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment