Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 4 घंटे बिजली कटौती:मरम्मत, लाइन शिफ्टिंग से एक लाख उपभोक्ता प्रभावित

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में रविवार को लगभग एक लाख बिजली उपभोक्ताओं को चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग ने शहर के विभिन्न बिजलीघरों में मरम्मत, लाइन शिफ्टिंग और पेड़ों की कटाई के कार्यों के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी है। विद्युत विभाग के अनुसार, हाइडिल कॉलोनी और अंसारी रोड बिजलीघर क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे अंसारी रोड, हाइडिल कॉलोनी, काला आम, कचहरी रोड, बाईपास रोड, मोहनकुटी, राम विहार, शास्त्री नगर, बालाजी एन्क्लेव, राधा नगर, कैलाशपुरी, अस्पताल रोड, चौक बाजार, सराय घासी, साठा और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसी तरह, सब्जी मंडी द्वितीय उपकेंद्र क्षेत्र में लाइन शिफ्टिंग का कार्य होगा। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे सब्जी मंडी, देवीपुरा, काला आम, काला आम रोड, कृष्णानगर और आसपास के मोहल्लों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, वलीपुरा बिजलीघर के नैथला फीडर और अंसारी रोड बिजलीघर के अस्पताल रोड फीडर पर भी मरम्मत कार्य किया जाएगा। इन फीडरों से जुड़े नैथला, अस्पताल रोड, साठा, देवपुरी और आसपास के क्षेत्रों में भी निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने आश्वस्त किया है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 250 KVA ट्रांसफार्मर चोरी:400 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप, पुलिस का दावा जल्द खुलासा होगा
    Next Article
    सोनभद्र 2.5 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम कटे:SIR प्रक्रिया में 3.14 लाख को नोटिस, सुनवाई पूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment