Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र 2.5 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम कटे:SIR प्रक्रिया में 3.14 लाख को नोटिस, सुनवाई पूरी

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में मतदाता सूची शुद्धिकरण (एसआईआर) की प्रक्रिया तेजी से जारी है। कुल 14,05,078 मतदाताओं में से अब तक 2,51,319 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, 2,491 मतदाताओं ने नाम कटवाने के लिए फॉर्म सात पर आवेदन किया है, जिनमें से 1,493 आवेदनों की जांच बीएलओ द्वारा की जा रही है।जबकि दावे और आपत्तियों का समय 6 मार्च को समाप्त हो गया चुका है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,14,758 लोगों को त्रुटियों में सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए थे। घोरावल विधानसभा क्षेत्र में 68,601, रॉबर्ट्सगंज में 76,950, ओबरा में 96,162 और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 73,045 मतदाताओं को नोटिस भेजे गए। इनमें से 2,75,867 लोगों तक नोटिस पहुंच गए, जबकि 38,891 लोगों तक नोटिस नहीं पहुंच सके। जारी की गई नोटिस के तहत, पहली सुनवाई में 39,391 मतदाता उपस्थित नहीं हुए। इनमें घोरावल विधानसभा क्षेत्र से 6,914, रॉबर्ट्सगंज से 12,744, ओबरा से 7,524 और दुद्धी से 13,109 मतदाता शामिल थे। दूसरी बार हुई सुनवाई में भी 28,776 मतदाता अनुपस्थित रहे, जिनमें घोरावल के 2,613, रॉबर्ट्सगंज के 8,578, ओबरा के 7,132 और दुद्धी के 10,453 मतदाता शामिल थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि एसआईआर के तहत दो लाख 51 हजार मतदाताओं के नाम पहले ही काटे जा चुके हैं। इसके बाद 2491 मतदाताओं ने नाम कटवाने के लए फार्म सात पर आवेदन किया है। इसमें 1493 फार्म सात की जांच के लिए बीएलओ को दिया गया है। जांच के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 4 घंटे बिजली कटौती:मरम्मत, लाइन शिफ्टिंग से एक लाख उपभोक्ता प्रभावित
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा:18 मार्च से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment