Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 4700 लीटर खाद्य तेल सील:खाद्य सुरक्षा विभाग ने 10 नमूने लेकर की कार्रवाई

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर विभाग ने 4700 लीटर खाद्य तेल सील कर दिया और 10 नमूने जांच के लिए एकत्र किए। यह कार्रवाई जनपद की दो खाद्य तेल निर्माता कंपनियों पर की गई। सचिन कुमार एंड कंपनी से सरसों और सोयाबीन तेल के चार नमूने लिए गए। यहां गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर 2000 लीटर सरसों का तेल और 2000 लीटर सोयाबीन का तेल सील किया गया। इसी तरह, रजत ट्रेडिंग कंपनी से खुले सरसों के तेल, रिफाइंड पामोलिव ऑयल और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के छह नमूने लिए गए। इस कंपनी से भी गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर 100 लीटर खुला सरसों का तेल, 550 लीटर रिफाइंड पामोलिव ऑयल और 50 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सील किया गया। अपर आयुक्त एवं विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रेखा एस चौहान ने बताया कि सभी लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चौहान ने यह भी बताया कि होली पर्व को देखते हुए खाद्य तेल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मिलावटी खाद्य तेलों का सेवन लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है और उन्हें कई बीमारियों का शिकार बना सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भारतीय ज्ञान-परम्परा पर विचार मंथन:कुमार स्वामी फाउण्डेशन ने भातखण्डे विश्वविद्यालय में व्याख्यान आयोजित किया
    Next Article
    गुलाल से ज्यादा बच्चों की मुस्कानें बिखरीं:लखनऊ के चेतना संस्थान में विशेष बच्चों ने मनाई होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment