Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में भाजपा विधायक की भतीजी की रॉयल विदाई:दूल्हा पेस्टीसाइड कंपनी का CEO, उद्योगपति ससुर बोले- राजसी अंदाज में हो वेलकम

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में भाजपा विधायक की भतीजी की हेलीकॉप्टर से विदाई देखने सैकेड़ों लोग उमड़ पड़े। यह नजारा बिल्कुल किसी फिल्मी सेट की तरह लग रहा था। हेलीपैड के चारों ओर बैरिकेडिंग कर भीड़ को काबू किया गया था। कैमरामैन फोटो लेने के लिए दूल्हा और दूल्हन के पास जा रहे थे। कई बड़ी गाड़ियां स्कूल के ग्राउंड पर खड़ी थीं। फोटो सेशन के बाद भाजापा विधायक और घरवालों ने बेटी को हैलीकॉप्टर पर बिठाकर विदा कर दिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस और फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें मौके पर तैनात थीं। वहां पर मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसी विदाई केवल फिल्मों में ही देखी थी। भाजपा विधायक की भतीजी की शादी नोएडा के एक उद्योगपति के यहां हुई है। दूल्हा पेस्टीसाइड कंपनी का CEO है। विदाई के समय दुल्हन भावुक होकर बोली कि यह पल उसके लिए हमेशा यादगार रहेगी। यह पूरा मामला अनूपशहर थाना क्षेत्र का है। भाजपा विधायक के भतीजी की विदाई की 4 तस्वीरें देखिए.. नोएडा के उद्योगपति के बेटे से हुई शादी अनूपशहर के प्रतिष्ठित दुग्ध व्यापारी चरन सिंह की बेटी और भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह की भतीजी पूजा की शादी नोएडा के रहने वाले हर्ष से हुई है। हर्ष के पिता राजपाल सिंह बड़े उद्योगपति हैं और उनकी चार पेस्टीसाइड फैक्ट्रियां चल रही हैं। वे “सुगंध पेस्टीसाइड प्राइवेट लिमिटेड” के निदेशक हैं, जबकि हर्ष इसी कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। एमसीए पासआउट पूजा शुरू से मेधावी छात्रा रही हैं। पिता चरन सिंह ने बताया कि उनके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी आरती का विवाह पहले हो चुका है और अब पूजा का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। 10 फरवरी को शादी, 11 को रॉयल विदाई मां कुसुमलता ने बताया कि रिश्ता परिचितों के माध्यम से तय हुआ था। गांव चित्सौना अलीपुर में दोनों परिवारों की मुलाकात के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह पक्का हुआ। 10 फरवरी की रात विवाह समारोह संपन्न हुआ, जबकि 11 फरवरी को विदाई के लिए विशेष इंतजाम किए गए। दोपहर करीब 11 बजे डीपीबीएस डिग्री कॉलेज के मैदान स्थित हेलीपैड पर जैसे ही हेलीकॉप्टर मंडराया, बच्चे छतों पर चढ़ गए। कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने पहुंच गए। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। अब भाजपा विधायक के भतीजी की शादी की 4 तस्वीरें देखिए… दुल्हन बोली- यह पल हमेशा दिल में रहेगा दुल्हन पूजा ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी विदाई इतनी खास होगी, यह पल हमेशा दिल में रहेगा। शिक्षित व राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूजा एमसीए पासआउट हैं। पिता चरन सिंह ने बताया कि उनके परिवार में पांच बच्चे हैं—तीन बेटियां और दो बेटे है। सबसे बड़ी बेटी आरती का विवाह पहले हो चुका है और अब पूजा का विवाह संपन्न हुआ है। उड़न खटोले से ससुराल गई बेटी पिता चरन सिंह ने बताया कि मेरे बेटी के सास-ससुर का अरमान था कि उनकी बहू उडंन खटोले से ही ससुराल पहुंचे। उनका अरमान आज पूरा हो गया। काफी हर्षोल्लास का माहौल इस दौरान देखा गया। जिस समय हमारे घर में पता चला की बेटी हेलीकॉप्टर से ससुराल रवाना होगी तो घर वालों को काफी खुशी हुई। दूल्हे के पिता बोले- बहू का स्वागत राजसी अंदाज में हो दूल्हे के पिता राजपाल सिंह ने कहा, “हमारा सपना था कि बहू का स्वागत कुछ अलग और यादगार अंदाज में हो। इसलिए तय किया कि उसे उड़न खटोले से घर लाएंगे।” सास राजेंद्र देवी बोलीं, “बहू लक्ष्मी का रूप होती है, उसका आगमन भी राजसी होना चाहिए।” ……………………………………… इस खबर को भी पढ़ें.. ताजमहल देखने पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी:सिरिवन्नावरी नरिरत्ना ने डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई; टूरिस्टों से फोटो डिलीट करवाए थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना ने बुधवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल देखते ही खुद को रोक नहीं पाई और कैमरे में ताज को कैद किया। इसके बाद डायना सीट पर बैठकर फोटो भी खिंचवाई। उनके साथ उनका प्रतिनिधिमंडल भी है। हालांकि इस दौरान राजकुमारी के इशारे पर सुरक्षा कर्मियों ने किसी को भी फोटो और वीडियो नहीं लेने दिया। इस दौरान कुछ विदेशी टूरिस्टों ने फोटो खींच लिए तो उनके मोबाइल से फोटो डिलीट भी कराए गए। ताजमहल में राजकुमारी करीब एक घंटे रहीं। इसके बाद साढ़े नौ बजे वो आगरा फोर्ट पहुंचीं। वहां भी कुछ देर के लिए टूरिस्टों को रोक दिया गया। पूरा खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में VHRP का विरोध प्रदर्शन:हुमायूं कबीर का पुतला फूंका , मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण का विरोध किया
    Next Article
    ‘छोटी-छोटी बातों पर पर्सनल हो जाते हैं…’; Ghooskhor Pandat के टाइटल विवाद पर क्या बोले मनोज बाजपेयी?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment