Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में VHRP का विरोध प्रदर्शन:हुमायूं कबीर का पुतला फूंका , मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण का विरोध किया

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन कर रहा । कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद नहीं जाने दिया गया जिसके बाद प्रदर्शन जारी है । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल के नेतृत्व में हुमायूं कबीर का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाया 'हुमायूं हम आएंगे बाबरी फिर से गिराएंगे' हाथों में भगवा झंडा लेकर बाबरी मस्जिद निर्माण का विरोध किया। ‘बाबर के नाम से नहीं बनेगी मस्जिद’ गोपाल राय ने कहा कि हम बाबर के नाम से मस्जिद का निर्माण नहीं होने देंगे। जब एक बार बाबरी मस्जिद का नाम मिट चुका है तो फिर क्यों उसे जिंदा करके पूरे भारत का माहौल खराब किया जा रहा है। आज जो पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू करवा रहा है ये देश का माहौल खराब करने की सोची समझी साजिश है । उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और दिल्ली से हजारों की संख्या में हमारे कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के लिए कूच किए मगर उन्हें रोक लिया गया। पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर 25000 कार्यकर्ता को रोका गया है। कोर्ट के जरिए मस्जिद को गिरवाएंगे हमने अपने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह कानून के खिलाफ जाकर कोई भी काम ना करें और अपने घरों को वापस लौट आए। हम लोग कानून का सम्मान करने वाले लोग हैं कानून को तोड़ने वाले नहीं। यह भारत का संविधान है जिस पर हमें पूरा यकीन है। हम लोग सभी धर्म का सम्मान करने वाले भाईचारा को मानने वाले लोग हैं। अगर इस मस्जिद का निर्माण हो भी जाता है तो हम कोर्ट जाएंगे सुप्रीम कोर्ट के जरिए से इस मस्जिद को गिरवाएंगे। ‘ममता बनर्जी राजनीति के रही है’ गोपाल राय ने कहा कि कल हमें दिल्ली में हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। आज हम लखनऊ आ गए हमें यहां से निकलने नहीं दिया जा रहा है अगर हमें रोका ना जाता तो हम दिखाते कि इस मस्जिद के निर्माण को रोकने के लिए क्या कर सकते हैं। AIMIM के नेता आने वाले चुनाव की वजह से बाबरी मस्जिद का समर्थन कर रहे हैं। ममता बनर्जी इस पूरे मामले पर राजनीति करके माहौल को खराब कर रही है। हम लोग न माहौल खराब होने देंगे और न मस्जिद का निर्माण होने देंगे। हुमायूं कबीर का कहना है कि पश्चिम बंगाल अयोध्या नहीं है तो हमको यह बताना चाहते हैं कि यह पाकिस्तान भी नहीं है जहां वह कानून तोड़कर कोई काम कर लेंगे। दूसरे के नाम पर मस्जिद बने VHRP करेगा मदद गोपाल राय ने कहा कि सैकड़ों मस्जिद बनाएं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमारा संगठन ईंट, बालू , सीमेंट ,लेबर सब कुछ देगा हर तरीके से मदद भी करेगा मगर बाबर के नाम पर हम एक भी मस्जिद नहीं बनने देंगे। वीर अब्दुल हमीद , पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के नाम पर मस्जिद बनाई जाए, हमारा संगठन सहयोग करेगा। समर्थन देगा। हम खड़े होकर निर्माण करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मस्जिद से कोई आपत्ति नहीं है, मगर बाबर नाम से आपत्ति है। बाबर का नाम लेकर देश में हिंदू-मुसलमान दंगा करवाने की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रहीमाबाद में बचपन की सहेलियों की मौत:एक की 6 महीने पहले हुई थी शादी; आज ही मायके आई और दोनों ट्रेन से कटीं
    Next Article
    बुलंदशहर में भाजपा विधायक की भतीजी की रॉयल विदाई:दूल्हा पेस्टीसाइड कंपनी का CEO, उद्योगपति ससुर बोले- राजसी अंदाज में हो वेलकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment