Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, साथ हुआ अंतिम संस्कार

    16 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी के दौरान भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला बर्थडे बॉय ही है। वारदात शनिवार देर रात 12 बजे जिम में हुई, जहां पार्टी चल रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सभासद के चचेरे भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह भड़क गया। पहले कहासुनी हुई। फिर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा के भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। मामला खुर्जा के RJS फिटनेस जिम का है। मुख्य आरोपी जीतू सैनी बसपा का नगर अध्यक्ष रह चुका है। फायरिंग में मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) की मौत हुई है। मनीष वार्ड नंबर- 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटे भाई थे। आकाश उनके भतीजे और अमरदीप चाचा के लड़के थे। रविवार दोपहर करीब 2:45 बजे मृतक मनीष सैनी की मां अयोध्या से खुर्जा पहुंचीं। रोते-रोते वह बेसुध हो गईं। बड़ी मुश्किल से लोगों ने उन्हें संभाला। इसके बाद तीनों के शव कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचे। फिर शाम करीब 6 बजे तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। वारदात के बाद इलाके में तनाव है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। आसपास के बाजार बंद हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई। 10 थानों के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- अमरदीप की बहन बोली- खून के बदले खून चाहिए अमरदीप की पत्नी सिमरन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। सब कुछ प्लानिंग के तहत हुआ। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बहन राधा ने कहा कि आरोपियों के घर और फैक्ट्रियों पर बुलडोजर चलना चाहिए। हमें खून के बदले खून चाहिए। वहीं, मनीष की बहन रजनी ने कहा- भाई को दावत के बहाने बुलाया गया और फिर उन्हें बेवजह मार दिया गया। मुझे भाई के खून का बदला चाहिए। सीएम योगी से मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। 10 लोगों पर FIR, 4 हिरासत में बुलंदशहर की घटना के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप की डिनर पार्टी में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, देखें कैसे मची अफरातफरी
    Next Article
    यूपी होमगार्ड परीक्षा में केमेस्ट्री प्रवक्ता समेत 3 अरेस्ट:AI से पेपर सॉल्व कराने का लिया ठेका, परीक्षा के दूसरे दिन 2 फर्जी कक्ष निरीक्षक पकड़ाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment