Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में फंदे से लटकी मिली नमकीन कारोबारी की पत्नी:गुलावठी में गृहक्लेश के कारण आत्महत्या की आशंका, शादी के 10 साल बाद उठाया कदम, पुलिस जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के गुलावठी शहर में शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में गृहक्लेश के कारण आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका की पहचान गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी गीता (30 वर्ष) पत्नी मूलचंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गीता की शादी वर्ष 2016 में पिलुखवा निवासी मूलचंद से हुई थी। मूलचंद दालसेव नमकीन बनाने का काम करता है। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गृहक्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि गीता का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात में जब महिला का गोद लिया बेटा घर पहुंचा तो गेट नहीं खुला। इसके बाद वह अपने घर की तरफ चला गया। सुबह महिला का शव फंदे से लटका मिला। कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बताया जाता है कि महिला पति संग किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में शिव विवाह उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में:प्रमुख शिव मंदिरों में भव्य सजावट ,मंदिरों में होगी चार प्रहर की पूजा
    Next Article
    कौन हैं तारिक रहमान, जिनके हाथ में बांग्लादेश ने दी सत्ता की कमान; जो 17 साल बाद लौटे तो सीधे प्रधानमंत्री बनने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment