Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में शिव विवाह उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में:प्रमुख शिव मंदिरों में भव्य सजावट ,मंदिरों में होगी चार प्रहर की पूजा

    4 hours ago

    1

    0

    15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, विशेष आरती, आकर्षक श्रृंगार और भोग-प्रसाद की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है। बाबा औघड़नाथ मंदिर में खास तैयारियां महाशिवरात्रि को लेकर बाबा औघड़नाथ मंदिर में विशेष और भव्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस बार बाबा औघड़नाथ का श्रृंगार विदेशी फूलों से किया जाएगा। बाबा औघड़नाथ और मां पार्वती नई व आकर्षक पोशाक धारण करेंगे। मां पार्वती के श्रृंगार की भी विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए श्रद्धालुओं का प्रवेश गरुण द्वार से बैरिकेडिंग के माध्यम से कराया जाएगा, जबकि निकासी नंदी द्वार से होगी। मंदिर को महाशिवरात्रि से पूर्व ही आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा और पर्व के दिन फूलों से विशेष सजावट की जाएगी। महाशिवरात्रि पर मंदिर पूरी रात खुला रहेगा। भोर में सुबह 4 बजे बाबा औघड़नाथ की विशेष आरती होगी। सुबह 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे, जो रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। भोलेश्वर महादेव मंदिर में विशेष अभिषेक भोलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 5 बजे से भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे। दोपहर करीब 1 बजे भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक किया जाएगा। भक्तों के लिए भोग-प्रसाद की व्यवस्था की गई है और मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी होंगे। प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में महा आरती प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान शिव का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर सुबह 5 बजे से दर्शन-पूजन के लिए खुल जाएगा । रात्रि 8:30 बजे श्रृंगार के बाद 9 बजे भोलेनाथ की महा आरती होगी। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। बिलेश्वरनाथ मंदिर में चार प्रहर की पूजा मेरठ के सबसे प्राचीन बिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह है। मंदिर सुबह 5 बजे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। श्रद्धालुओं के बीच ठंडाई और मखाने की खीर का भोग-प्रसाद वितरित किया जाएगा। महाशिवरात्रि की रात्रि में मंदिर में चार प्रहर की पूजा सायं 7 बजे से शुरू होगी, जो अगले दिन सुबह तक निरंतर चलेगी। मंदिर परिसर को लाइटों से सजाया जा रहा है और पर्व के दिन फूलों से विशेष सजावट की जाएगी। मंदिर के पुरोहित ने बताया कि महाशिवरात्रि का दिन अत्यंत विशेष है, क्योंकि इसी दिन भगवान शंकर और मां गौरी का विवाह हुआ था। बिलेश्वरनाथ महादेव स्वयंभू हैं, इसलिए इस दिन सच्चे मन और पूर्ण आस्था से जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जल्द ही सभी मंदिर पूरी तरह सजकर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बादलों की आवाजाही रहेगी, तेज हवा चलेगी:न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा, बारिश की संभावना नहीं
    Next Article
    बुलंदशहर में फंदे से लटकी मिली नमकीन कारोबारी की पत्नी:गुलावठी में गृहक्लेश के कारण आत्महत्या की आशंका, शादी के 10 साल बाद उठाया कदम, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment