Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में गैस के लिए एजेंसी पर भीड़:ऑनलाइन-ऑफलाइन बुकिंग न होने से लोगों में नाराजगी

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चांदपुर गैस एजेंसी पर लगातार दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। उपभोक्ता आरोप लगा रहे हैं कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें न तो ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिल रही है और न ही ऑफलाइन। सोशल मीडिया पर गैस आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाहें भी फैल रही हैं, हालांकि गैस एजेंसियों ने आपूर्ति सामान्य होने का दावा किया है। सामान्यतः 2-3 दिनों में मिलने वाला सिलेंडर अब 8-10 दिनों में डिलीवर हो रहा है, जो सामान्य प्रक्रिया से अधिक है। होम डिलीवरी की व्यवस्था होने के बावजूद उपभोक्ताओं को गैस मिलने में देरी हो रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अभय सिंह ने बताया कि भारत सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब बुकिंग 21 दिन की जगह 25 दिन में हो रही है, जिसके कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि जनपद में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित है और बिना पुष्टि के अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम पैदा हो रहा है। एक उपभोक्ता मुनेंद्र सिंह ने बताया कि वह लगातार बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन गैस बुक नहीं हो पा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बेकाबू फॉर्च्यूनर से गई MBBS छात्र की जान:परिवार से मिलने पहुंचा MIA प्रतिनिधि मंडल, 12 लाख रुपए की आर्थिक मदद की
    Next Article
    संभल में बाइक डिवाइडर से टकराई, भतीजे की मौत:चाचा गंभीर घायल, बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment