Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बेकाबू फॉर्च्यूनर से गई MBBS छात्र की जान:परिवार से मिलने पहुंचा MIA प्रतिनिधि मंडल, 12 लाख रुपए की आर्थिक मदद की

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से जान गंवाने वाले MBBS छात्र आकाश पांडेय के घर बुधवार को आईएमए का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। यह टीम डॉक्टर वाई सिंह के नेतृत्व में उनके पिता और परिवार से मिली। प्रतिनिधि मंडल को देखकर आकाश के पिता भावुक हो गए। इस दुःख की घड़ी में नेताओं ने उन्हें सांत्वना दी और उनका ढ़ाढ़स बढ़ाया। इतना ही नहीं IMA की ओर से पीड़ित परिवार को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने 1-1 करोड़ और सरकारी नौकरी की मांग की वहीं मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी दोनों पीड़ितों के घर पहुंचे थे। उन्होंने से सरकार से 1-1 करोड़ रुपए और एक सरकारी नौकरी की मांग की है। साथ ही आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है। मृतक आकाश पांडेय बरवल माफी मेहदावल, संतकबीरनगर के रहने वाले थे। गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में MBBS थर्ड ईयर की पढाई कर रहे थे। जानिए आकाश के साथ क्या हुआ था… चार मार्च को अपने दोस्त के घर से वापस लौटते वक्त एक बेकाबू फॉर्च्यूनर की जोरदार टक्कर से बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस टक्कर में एक अन्य व्यक्ति बिजली ठेकेदार उमेश शर्मा की भी जान चली गई। टक्कर मारने वाले गोल्डन साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कारवाई में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में गैस किल्लत, पुलिस सुरक्षा में बंट रहे सिलेंडर:एजेंसियों के बाहर रात 3 बजे से लाइनें, बोले-एक हफ्ते से चक्कर काट रहे
    Next Article
    बुलंदशहर में गैस के लिए एजेंसी पर भीड़:ऑनलाइन-ऑफलाइन बुकिंग न होने से लोगों में नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment