Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में होली पर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप:खनन माफिया ने 3 दोस्तों के साथ कार में उठाया; गिरफ्तारी न होने पर हंगामा

    6 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में होली पर मेला घूमने आई 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। खनन माफिया ने अपने दोस्त के साथ उठा लिया। फिर कार में डालकर उसे 8 किलोमीटर दूर जंगल में ले गया। उसके पीछे दूसरी कार से 2 और साथी वहां पहुंचे। चारों ने छात्रा के साथ बारी-बारी से रेप किया। छात्रा के बेहोश होने पर आरोपी उसे बदहवास हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। परिजन छात्रा को ढूंढते हुए जब जंगल पहुंचे तो वो बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। होश आने पर भी वह किसी से बात नहीं कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा गहरे सदमे में है। उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने खनन माफिया समेत चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। इनमें से एक आरोपी छात्रा के गांव का है। लेकिन 12 घंटे बीतने के बाद भी जब आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आज सुबह पीड़िता के पिता समेत गांव के लोग थाने में हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला चोला थाना क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला सिखेड़ा गांव की रहने वाली 17 साल किशोरी 12वीं की छात्रा है। बुधवार को होली के दिन वो अपने घर से करीब 8 किलोमीटर दूर पचौता गांव में लगे मेले में अपनी भाभी और ताई के साथ घूमने गई थी। इसी दौरान बुधवार शाम के समय वह अचानक परिजनों से बिछड़ गई। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद जब वो नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता के पिता ने बताया- रात करीब 8 बजे हम लोग बेटी को खोजते हुए जंगल में पहुंचे तो वो हमें बेहाशी की हालत में झाड़ियों के पास पड़ी मिली। ये देखते ही हम लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल ले गए। होश में आने पर उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई। उसी समय आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। FIR के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर हंगामा गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उसके बाद भी एक्शन नहीं लिया। इस पर परिवार ने थाने पर सुबह 11 बजे हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन ने पुलिस ने आरोपी खनन माफिया सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने तीन अन्य साथियों प्रिंस यादव, दीपांशु यादव और एक अन्य का नाम बताया। पुलिस ने एक घंटे के अंदर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के साथ रिश्तेदार जैसा व्यवहार किया पिता के मुताबिक, पीड़िता ने आरोपियों में से एक खनन माफिया सुनील यादव को पहचान लिया था। आरोपी उसके गांव के पास का ही है। आरोपियों को थाने में रिश्तेदार की तरह ट्रीटमेंट दिया गया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने आरोपियों को हवालात में डालने की बजाए कुर्सी पर बिठाया। पीड़िता के चाचा ने कहा- मुंह दबाकर ले गए लड़की के चाचा ने बताया कि पचौता गांव में लगे मेले में बच्ची गई थी। वहीं से दो लड़के जबरदस्ती उसे मुंह दबाकर गाड़ी में डालकर ले गए। उसके साथ 4 लोगों ने दरिंदगी की है। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन कार्रवाई करने में ढिलाई बरती जा रही है। पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से दरिंदों का एनकाउंटर कराने की मांग की है। उन्होंने कहा- आज हमारी बच्ची के साथ हुआ है, वो कल किसी और की बच्ची के साथ ना हो। इसलिए दरिंदों का सीधे एनकाउंटर हो। पीड़िता इस समय 12वीं के बोर्ड एग्जाम दे रही है। पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार में एक बड़ा भाई है जो ग्रेजुएशन कर रहा है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी आसपास के गांवों के रहने वाले हैं और सभी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सुनील पर खनन के और भी कई मामले दर्ज हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- केशव बोले- गो-माता को खरोंच पहुंचाने की किसकी औकात: काशी में कहा- शंकराचार्य हमारे भगवान; अखिलेश से बड़ा ढोंगी नहीं देखा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने काशी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि है। वे भगवान शंकराचार्य हैं। वे कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। एक रामभक्त होने के नाते मैं खुद ही उनका अभिनंदन करने को तैयार हूं। शंकराचार्य के यूपी सरकार में गोहत्या के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- यूपी में अब कानून का राज है। गो माता के प्रति देश-प्रदेश की सरकार आस्था रखती है। किसी भी अपराधी या हत्यारे की इतनी हैसियत नहीं कि वह गौ माता को नुकसान पहुंचा सके। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को केशव ने ढोंगी बताया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सीएम योगी ने सुपर स्पेशलियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन: नोएडा में बोले- कपिल देव की बॉलिग देख पाकिस्तान टीम पहले ही आधा हार जाती थी
    Next Article
    बदायूं में जातिसूचक गाने का विरोध किया:दलित परिवार पर हमला, छह लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment