Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में जातिसूचक गाने का विरोध किया:दलित परिवार पर हमला, छह लोग घायल

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में होली के दौरान कानून व्यवस्था ध्वस्त रही। यहां के कठोली गांव में होली के दिन डीजे पर जातिसूचक गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बाद दलित समुदाय के एक परिवार पर हमला कर दिया गया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। हमलावरों ने घर पर पथराव किया और परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा। आरोप है कि घर के दरवाजे पर लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो छपी टाइल्स भी तोड़ दी गईं। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, कठोली गांव निवासी ओमकार ने बताया कि कुछ लोग होली पर डीजे पर जातिसूचक गाने बजा रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया, तो उन्होंने डीजे बंद कर दिया। हालांकि, लगभग आधे घंटे बाद 50 लोग लाठी-डंडे और असलहा लेकर ओमकार के घर आ धमके और हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में ओमकार पक्ष के नरवेश, कैलाश, शिवकुमार, फूलसिंह और किरन सहित छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर यूपी 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। ओमकार ने इस मामले में 20 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और गंभीर रूप से घायल करने की धाराओं में पुलिस को तहरीर दी है। इसी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में भी एक अन्य घटना सामने आई। यहां कुछ शरारती तत्वों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों और दुकानों के दरवाजों पर पिचकारी से अश्लील शब्द लिख दिए। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसकी शिकायत भी पुलिस से की गई है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर गई थी। प्रकरण की जांच करवाई जा रही है कि आखिरकार विवाद की वजह क्या थी। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में होली पर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप:खनन माफिया ने 3 दोस्तों के साथ कार में उठाया; गिरफ्तारी न होने पर हंगामा
    Next Article
    बाराबंकी में होली पर 8 लोगों की मौत:सड़क हादसों में 100 से ज्यादा घायल, प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment