Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के स्याना में दो शातिर बदमाशों को जिलाबदर किए जाने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में जिलाबदर किए गए बदमाशों को उनके समर्थक फूल-माला पहनाते और फूलों की बारिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और कानून का खौफ जैसे सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह के नेतृत्व में यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, बुलंदशहर के आदेश पर मोहल्ला चौधरियान निवासी शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन को 6 महीने और कुरैशियान पट्टी निवासी मतलूब पुत्र इस्लाम को 3 महीने के लिए जिले से बाहर किया गया है। दोनों के खिलाफ मारपीट, बलवा और एससी/एसटी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वीडियो में समर्थकों की भीड़, फूल बरसाते दिखे जिलाबदर की कार्रवाई के तुरंत बाद सामने आए कथित वीडियो में दोनों आरोपियों को हंसते हुए दिखाया जा रहा है। वीडियो में उनके साथ समर्थकों की भीड़ चल रही है और फूल-माला पहनाकर तथा फूल बरसाकर उन्हें जिले की सीमा से बाहर विदा किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा है कि जिलाबदर जैसी सख्त कार्रवाई का आरोपियों पर कितना असर हुआ। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि वीडियो में दिखाई जा रही विदाई जिलाबदर की कार्रवाई के दौरान हुई है तो क्या उस समय पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे? फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वीडियो के तेजी से प्रसारित होने के बाद कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर होकर चलने वाली 4 स्पेशल ट्रेनों का फेरा बढ़ा:फेस्टिवल में मिलेगी राहत, भीमसेन स्टेशन पर 5 ट्रेनों को 2 मिनट का स्टॉपेज
    Next Article
    25 बस्तियों के 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे:कानपुर में घरों में घुसा गंदा पानी, स्कूल-काम बंद; सैकड़ों परिवार पलायन को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment