Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर FIR:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में 28 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, सरकारी कार्य में बाधा और मार्ग बाधित करने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और उनके 50-60 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ​काला आम चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह की तहरीर के अनुसार, 28 सितंबर को दोपहर लगभग 1:30 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ता ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे थे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर चढ़ने का प्रयास किया और बीच सड़क पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश की, जिससे आवागमन बाधित हुआ। ​पुलिस का कहना है कि जब कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया, तो वे उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता व धक्का-मुक्की की। इस खींचतान में चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह, एसआई ओम गौतम, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र, कांस्टेबल उपेंद्र, मोहित कुमार और धर्मवीर घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। ​एएसपी प्रेमसुख दड़िया ने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ की गई अभद्रता और चोट पहुंचाए जाने के आधार पर चौकी प्रभारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ​कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार दूसरी ओर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने पुलिस के सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार देते हुए कहा कि उन्होंने नगर कोतवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और उनकी संपत्ति की जांच की मांग की थी। इसी के चलते पुलिस यह कार्रवाई कर रही है। जियाउर्रहमान ने कहा कि वे संविधान की रक्षा और आम जनता की आवाज उठाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और पुलिस के उत्पीड़न से डरने वाले नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर:उन्नाव में एक की मौत, 3 की हालत गंभीर; लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा
    Next Article
    नाबालिग से रेप के दोषी को सजा:बलिया कोर्ट ने 40 हजार जुर्माना लगाया, बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment