Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू:गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग

    17 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखीं और कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, धरना जारी रहेगा। धरने का नेतृत्व संगठन के जिला संरक्षक कुलदीप गुड्डू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे खुर्जा और शिकारपुर तहसील के कई गांवों की जमीन प्रभावित हो रही है। किसानों की मांग है कि भूमि अधिग्रहण का सर्किल रेट 20 प्रतिशत बढ़ाया जाए और बुलंदशहर-शिकारपुर तथा खुर्जा-अलीगढ़ मार्गों पर चढ़ने-उतरने के लिए रास्ता दिया जाए। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने इस संबंध में उनके साथ कोई बैठक नहीं की। इसके अतिरिक्त, ऊंचागांव ब्लॉक के एक कार्यकर्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई करने और अनूपशहर ब्लॉक के गांव बेगमपुर जयरामपुर में कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग भी उठाई गई। धरने में गांव याकूबपुर में प्रस्तावित अन्नपूर्णा राशन दुकान का स्थान बदलने, दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने वालों को प्रोत्साहन देने वाली योजना को जिले में लागू करने और प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों व भट्टों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांगें भी शामिल हैं। इस दौरान जिला प्रभारी धर्मवीर सिंह गुड्डू, जिला अध्यक्ष लोकेश राघव, युवा जिला अध्यक्ष शेलू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो धरना जारी रहेगा और कलेक्ट्रेट गेट पर एक बड़ी महापंचायत भी आयोजित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में अब घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर:कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
    Next Article
    मुजफ्फरनगर एसएसपी ने पुलिस कार्यालयों का निरीक्षण किया:कामकाज, रिकॉर्ड और पुलिस कैफे की व्यवस्था परखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment