Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं को मिल रहा भोजन:एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी लाइनें दिखी,लोग बोले- गैस बुकिंग करने में हो रही दिक्कत

    1 hour ago

    1

    0

    पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात के बीच काशी में रसोई गैस की किल्लत गंभीर हो गई है। सहालग और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों के बीच जिले में गैस सिलिंडर की कमी ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। शहर के कई बड़े होटलों में भी अब चूल्हे पर भोजन बनना शुरू हो गया है। वही, मठ-मंदिरों में चलने वाले अन्नक्षेत्र में सुबह के नाश्ते में कटौती की तैयारी कर ली गई है। एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लग रही हैं। कुछ एजेंसियों में सर्वर डाउन होने की बात कही जा रही,तो कहीं एजेंसी बंद मिलने से लोग नाराज होकर लौट गए। अब जानिए मंदिरों का हाल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ से कहा गया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है। श्रद्धालुओं को गुरुवार को भी प्रसाद वितरित किया गया और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोजन करने पहुंचते हैं भोजन में कोई कटौती नहीं की गई है जैसे बाबा का प्रसाद पहले दिया जाता था उसी तरह से दिया जा रहा है अभी मंदिर में गैस को लेकर कोई समस्या नहीं है। अन्नपूर्णा मंदिर में 1 माह तक सिलेंडर की दिक्कत नहीं मां अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र और भदैनी स्थित मारवाड़ी सेवा संघ अन्नक्षेत्र में पूर्व की भांति नित्य भंडारा जारी है। तीनों अन्नक्षेत्रों के प्रबंधन के लोगों ने बताया कि आगामी एक महीने तक सिलेंडर को लेकर कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। अन्नपूर्णा मंदिर और मारवाड़ी सेवा अन्नक्षेत्र के प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि हमारे पास भट्टी का विकल्प है। इलेक्ट्रानिक उपकरण का भी विकल्प है। यदि सिलेंडर की कमी होती है तो भी कोई अन्नक्षेत्र बंद नहीं होगा। बैठक में हुुई विभिन्न मसलों पर चर्चा जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एलपीजी वितरक संघ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घरेलू बजट को प्रभावित करने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब वाराणसी के उपभोक्ताओं को इस सिलेंडर के लिए 916.50 रूपये के बजाय 976.50 रूपये चुकाने होंगे। सिलिंडर विक्रेता देवांश मनीष चौबे ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक वर्ग को भी तगड़ा झटका लगा है। सबसे अधिक बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर में देखी गई है, जिसकी कीमत 114.50 रूपये बढ़ गई है। अब व्यापारियों को एक रिफिल के लिए 2,065.50 रूपये खर्च करने होंगे, जो पहले 1,951.00 रूपये का था। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में 50 रूपये की बढ़ोतरी हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सिलेंडर की किल्लत से दुकानें बंद:रेस्टोरेंट के बाहर लगी नोटिस, लिखा- लिमिटेड आइटम ऑर्डर करें कस्टमर्स
    Next Article
    शाहजहांपुर में ‘परी आपकी रसोई’ अस्थायी रूप से बंद:गैस सिलेंडर न मिलने से रुकी सेवा, 10 रुपए भरपेट थाली पर जंग का असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment