Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में कावड़ियों का आवागमन हुआ शुरू:शिवालयों में सुरक्षा कड़ी, दो लाख श्रद्धालुओं का अनुमान

    10 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में महाशिवरात्रि का कांवड़ मेला शुक्रवार से शुरू हो गया है। अनूपशहर और नरौरा के रामघाट पर गंगा घाटों पर कांवड़ियों का जत्था पहुंचने लगा है। 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरा जनपद गूंज उठा है। प्रशासन ने शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है ।मेला शुरू होते ही गंगा घाटों पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। घाटों से लेकर कांवड़ मार्गों तक श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार से आने वाले कांवड़िये भी जिले के विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य की ओर उत्साह के साथ बढ़ रहे हैं।जनपद में कांवड़ मेले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुचारू रहेंगी। इस वर्ष मेले में लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गंगा घाटों पर गहरे पानी में जाने से शिवभक्तों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है, साथ ही नाव और गोताखोर भी तैनात रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर एसएफआई का प्रदर्शन:भेदभाव रोकने के लिए 'रोहित एक्ट' लागू करने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र
    Next Article
    कौशांबी में छात्राओं से छेड़खानी, शिक्षक से मारपीट:स्कूल प्रबंधक की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment