Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में मुकदमे के फैसले को लेकर हमला:महिला और परिवार से लाठी-डंडों से की मारपीट, कई घायल

    12 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के जानलोक कॉलोनी में एक महिला और उसके परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। यह हमला एक पुराने मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और महिला के साथ अश्लील हरकतें भी कीं, जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। जानलोक कॉलोनी निवासी पीड़िता जानकी पत्नी श्याम ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका एक मुकदमा वर्ष 2024 से चल रहा है। आरोप है कि मुकदमे के आरोपी प्रमोद, मुन्ना उर्फ मुकेश, देवपाल, पुरण, रमेशचंद और रेखा पत्नी प्रमोद लगातार उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने परिवार से रंजिश रखना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, 4 मार्च को दोपहर करीब 2:56 बजे जब वह अपने बड़े बेटे के घर जा रही थीं, तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें और उनकी पुत्रवधू रेशम को घेर लिया। इसके बाद लात-घूंसों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावर घर में भी घुस गए और रेशम के साथ अश्लील हरकतें करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर पीड़िता के पति श्याम, पुत्रवधू पूजा, पुत्र आनंद कुमार और अन्य लोग बचाव के लिए पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान पूजा के सिर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आईं शोभा पत्नी चंदू के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उन्हें भी चोट लगी। पीड़िता के पुत्र आनंद कुमार के सिर में भी चोट आई है। घटना के बाद सभी घायलों का मेडिकल कराया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज सेंट्रल जेल में बंदियों ने जमकर खेली होली:ढोल-मंजीरों पर फगुआ गीत, अबीर-गुलाल उड़ाए; CCTV से हुई निगरानी
    Next Article
    कासगंज पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह आयोजित:डीएम, एसपी समेत अधिकारियों ने खेली होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment