Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज सेंट्रल जेल में बंदियों ने जमकर खेली होली:ढोल-मंजीरों पर फगुआ गीत, अबीर-गुलाल उड़ाए; CCTV से हुई निगरानी

    11 hours ago

    1

    0

    रंग भरे होली के त्यौहार पर प्रयागराज की केंद्रीय कारागार नैनी में सजायाफ्ता बंदियों अधिकारियों और संग जमकर होली खेली। जेल के अंदर रंगों का उपयोग नहीं किया गया। बंदियों ने हर्बल अबीर और के साथ फूल से होली खेली। बंदियों ने ढोल मंजीरों की धुन पर फगुआ गीत भी गया। बंदी जेल की सभी सर्किलों में जाकर एक दूसरे बंदियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और गले लगाया। इस होली के पर्व पर बंदियों के बीच जेल के अधिकारी भी सर्किलों में मौजूद रहे। बंदियों ने पहले कर रखी थी तैयारी जेल के बंदियों ने पहले ही होली खेलने की तैयारी कर रखी थी। जेल में एक सप्ताह पहले से ही हर्बल रंग बनाए जा रहे थे। उन्हीं हर्बल रंगों से बंदियों ने होली खेली। जेल में बंदियों ने 4 मार्च और 5 मार्च दोनों दिन होली खेली। इसके लिए सर्किलों में बनाए गए पानी के टैंकर में हर्बल रंगों को घुलवाया गया था। अधिकारियों ने सुझाव दे रखा था कि किसी प्रकार कोई हुड़दंग न हो। सीसीटीवी कैमरे से होती रही बंदियों की निगरानी सेंट्रल जेल में लगाए गए 65 कैमरे से बंदियों की निगरानी की गई। सीसीटीवी कैमरों के बीच बंदियों ने होली खेली। बंदियों की निगरानी सेंट्रल जेल के कमांड सेंटर के अलावा लखनऊ से भी की जा रही थी। जिससे यह पता चल सके कि जेल के अंदर बंदी किस तरह से होली का पर्व मना रहे है। बंदियों के बीच अधिकारी मौजूद है या नहीं। हालांकि इस कैमरों के बीच बंदियों ने शांति पूर्वक होली मनाई। मुलाकाल पर लगाई गई रोक होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने मुलाकातियों पर त्यौहार पर खास तौर पर मुलाक़ात के लिए रोक लगा दिया है। इसके लिए पहले से जेल के बाहर नोटिस चस्पा किया गया था। जिससे दूर दराज से आने वाले कोई भी मुलाकाती मुलाकात के लिए परेशान न हो। होली के एक दिन पहले भी मुलाकात कराई गई थी। इसके लिए जेल अधीक्षक ने सख्ती के साथ मुलाकात कराई थी। बाहर से आने वाले समान की सघन चेकिंग के साथ कड़ी हिदायत भी दिया था। होली के बाद फिर से रूटीन में मुलाकात कराई जाएगी। जेल की पोशाक में सराबोर दिखे बंदी सेंट्रल जेल के अंदर सजा कट रहे सजायाफ्ता बंदियों ने जेल में मिलने वाले पोशाक में ही दिखे। कोई सफेद पोशाक में तो कोई पीले कुर्ते और लाल टोपी के साथ होली खेलते दिखे। इन बंदियों के साथ जेल के अधिकारियों ने भी होली खेली। हालांकि जेल में किसी प्रकार का कोई हुड़दंग नहीं हुआ। शांति व्यवस्था के साथ बंदियों ने अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। होली पर मिलेगा स्वादिष्ट व्यंजन जेल प्रशासन की ओर से बंदियों को होली के अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजन परोसा जाएगा। इसे लिए पहले से तैयारी की जा रही है। जिला जेल और सेंट्रल जेल में बंदियों को एक समय सादा खाना दाल, चावल, रोटी और सब्जी मिलेगी। दूसरी मीटिंग में पनीर की सब्जी, पूड़ी और सूजी का हलवा परोसा जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि सेंट्रल जेल में हर वर्ष की तरह इस बार भी बंदियों ने होली का पर्व मनाया है। इस बार डीजे साउंड की व्यवस्था नहीं की गई है। सभी कैदियों ने आपस में ढोल मंजीरे से फगुआ गीत गाते हुए होली का पर्व मनाया है। अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी है। इस दौरान बंदियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होती रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल में भाईदूज पर बहनों ने भाइयों को किया तिलक:कारागार प्रशासन ने की व्यवस्थाएं, सुबह से लग गईं कतारें
    Next Article
    बुलंदशहर में मुकदमे के फैसले को लेकर हमला:महिला और परिवार से लाठी-डंडों से की मारपीट, कई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment