Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में मौसम बदला, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक:तीन डिग्री तापमान गिरा, अगले तीन दिन नमी रहने की संभावना

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के कारण मौसम में नमी बढ़ी और तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन में हल्की ठंडक महसूस हुई। मौसम में आई नमी के कारण अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अचानक बदले मौसम के चलते सुबह और शाम की ठंडक बढ़ गई है, जिससे लोगों ने हल्के गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक विवेक राज के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक जिले में मौसम में नमी बनी रहने की संभावना है। इस दौरान हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होने और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। नमी कम होने पर अधिकतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बदले मौसम से किसानों और आम लोगों ने राहत महसूस की है, जबकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के मत्स्य निरीक्षक सस्पेंड:सहायक निदेशक समेत विभाग के 9 कर्मचारी लखनऊ अटैच; कैबिनट मंत्री की नाराजगी के बाद एक्शन
    Next Article
    महरौनी मंडी के पूर्व सचिव पर गबन का मामला दर्ज:ललितपुर में 1.26 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment