Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महरौनी मंडी के पूर्व सचिव पर गबन का मामला दर्ज:ललितपुर में 1.26 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले की महरौनी कृषि उपज मंडी में सवा करोड़ रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। जांच में वित्तीय अनियमितताएं और फर्जी दस्तावेज मिलने के बाद पूर्व प्रभारी मंडी सचिव गिरजेश तिवारी के खिलाफ महरौनी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंडी सचिव अनूप सिंह यादव ने बताया कि गिरजेश तिवारी 8 जुलाई 2019 को महरौनी में प्रभारी मंडी सचिव के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2019-2020 से 2022-2023 तक की विभागीय ऑडिट रिपोर्ट और मंडी परिषद के 19 अगस्त 25 के आदेश के अनुसार, उन पर 1,26,71,970 रुपये की वसूली और जमा करने के आदेश जारी किए गए थे। मंडी समिति की ओर से गिरजेश कुमार तिवारी को कई बार लिखित आदेश दिए गए कि वे राशि जमा करें, लेकिन उन्होंने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद, मंडी सचिव अनूप सिंह यादव की तहरीर पर महरौनी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसडीएम और मंडी समिति महरौनी के उपसभापति रजनीश वाजपेयी ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है और सभी संबंधित दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में मौसम बदला, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक:तीन डिग्री तापमान गिरा, अगले तीन दिन नमी रहने की संभावना
    Next Article
    अवध केसरी सेना प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह गिरफ्तार:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर टिप्पणी, दंगा भड़काने की साजिश का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment