Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों को मिलेंगे सरकारी आवास:जिला अस्पताल और भूड चौराहे के पास बनेंगे आवासीय परिसर

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अवर और सहायक अभियंताओं की आवासीय समस्या जल्द दूर हो सकती है। विभाग ने अवर अभियंताओं के लिए जिला अस्पताल के सामने और सहायक अभियंताओं के लिए भूड चौराहे के निकट सरकारी आवास विकसित करने की योजना तैयार की है। प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर शासन को भेजने की तैयारी चल रही है। बुलंदशहर में लोक निर्माण विभाग अपने अभियंताओं के लिए नए सरकारी आवास निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। विभाग की योजना के तहत अवर अभियंताओं (जेई) के लिए जिला अस्पताल के सामने उपलब्ध भूमि पर आवास बनाए जाएंगे, जबकि सहायक अभियंताओं (एई) के लिए भूड चौराहे के निकट आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा। आवास निर्माण की संभावनाओं का आकलन वर्तमान में जनपद में लोक निर्माण विभाग के 47 अवर अभियंता और 16 सहायक अभियंता तैनात हैं। इनमें से अधिकांश अधिकारियों के पास सरकारी आवास उपलब्ध नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें निजी मकानों में रहना पड़ता है। इससे विभागीय कार्यों के संचालन और आपातकालीन स्थितियों में समन्वय प्रभावित होने की बात भी सामने आती रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राहुल शर्मा ने बताया कि अधिकारियों को सरकारी आवास उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला अस्पताल के सामने स्थित भूमि का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि वहां आवास निर्माण की संभावनाओं का आकलन किया जा सके। वहीं भूड चौराहे के पास प्रस्तावित आवासीय परिसर को लेकर भी प्रारंभिक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। विभाग का मानना है कि सरकारी आवास उपलब्ध होने से अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, साथ ही विभागीय गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा होगी। इससे कार्यक्षमता बढ़ने और सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। योजना के अमल में आने से विभागीय अभियंताओं की लंबे समय से चली आ रही आवासीय समस्या का समाधान हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में ठगी के 75 करोड़ रुपए वापस दिलाए गए:141.74 करोड़ फ्रीज; लाइव ठगी को रोका, कॉलसेंटरों का किया पर्दाफाश
    Next Article
    लखनऊ-कानपुर नमो भारत रेल परियोजना आगे बढ़ाने की तैयारी:डीपीआर और एएआर तैयार करेगी एनसीआरटीसी, 6 करोड़ रुपए स्वीकृत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment