Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर FIR:कांग्रेस नेता अर्चना पांडा से मारपीट का आरोप, बाल पकड़कर पीटने; बोले- आरोप बेबुनियाद

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में कांग्रेस नेता अर्चना पांडा से मारपीट के मामले में पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। अर्चना पांडा ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने अपनी और 9 साल के बेटे की सुरक्षा की भी मांग की है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अर्चना पांडा के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। दरवाजा खोलने में देर होने पर उन्होंने अभद्र और अश्लील बातें कहते हुए गाली-गलौज की। अर्चना का आरोप है कि गेट खुलते ही पूर्व विधायक ने उनके बाल पकड़कर मारपीट की। साथ ही उन पर घर खाली करने का दबाव बनाया। पुराना विवाद, कई मुकदमे कोर्ट में चलने का दावा अर्चना पांडा ने बताया कि पूर्व विधायक और उनके परिवार से उनका पुराना विवाद चल रहा है। इससे जुड़े कई मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं। उनका दावा है कि उनके 9 वर्षीय बेटे समर प्रताप शर्मा के संपत्ति का कानूनी वारिस होने और उनकी बढ़ती राजनीतिक-सामाजिक सक्रियता के कारण पूर्व विधायक और उनके समर्थक उनसे रंजिश रखते हैं। अर्चना ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले सार्वजनिक स्थानों पर भी उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने की कोशिश की गई। भागकर बचाई जान, वीडियो फुटेज पुलिस को सौंपा अर्चना के मुताबिक, घटना के दौरान उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने दावा किया कि घटना का वीडियो फुटेज उनके पास है। इसे पेनड्राइव में सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा गया है। उन्होंने नारी सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पूर्व विधायक बोले- हरिद्वार में था, वीडियो पुराना वहीं, पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने अर्चना पांडा के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि घटना के समय वह हरिद्वार में बाबा रामदेव के आश्रम में मौजूद थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि वायरल किया जा रहा वीडियो पुराना है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में जन्माष्टमी पर मंदिरों में सजी भव्य झांकियां:राधा-कृष्ण बनकर बच्चे झूमे, नन्हें कान्हा ने फोड़ी मटकी; तस्वीरों में देखिए
    Next Article
    राधा गोविंद कॉलेज-अस्पताल की खरीद में 11 करोड़ की स्टांप:पूरे परिसर की खरीद तीन बैनामों से हुई, डीएम ने पांच विभागों की टीम से जांच कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment