Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में टीचर की हार्ट अटैक से मौत:क्लास रूम में अटेंडेंस लगाते समय गिरे, हाई स्कूल के इंग्लिश के पेपर में लगी थी ड्यूटी

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के दौरान एक टीचर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्कूल में सुबह की शिफ्ट में वो बोर्ड परीक्षा देने आए हाई स्कूल के परीक्षार्थियों की अटेंडेंस लगा रहे थे। उसी दौरान अचानक सीने में दर्द की बात बताई और कुछ ही सेकेंड में गिर पड़े। बच्चों ने स्टाफ को बुलाया। स्टाफ के लोग उन्हें उठाकर आनन फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। टीचर की पहचान सुरेंद्र पाल के रूप में हुई है। पूरा मामला शहर के गांधी बाल निकेतन विद्यालय का है। अंग्रेजी की परीक्षा में ड्यूटी लगी थी शहर के ही खवाजजुर मीरपुर के रहने वाले मुंशीलाल करतार सिंह इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक सुरेंद्र पाल सिंह की ड्यूटी इन दिनों बोर्ड परीक्षा में गांधी बाल निकेतन विद्यालय में लगी थी। आज सुबह साढ़े 7 बजे 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दौरान बच्चे शीट पर बैठ चुके थे। एक ही बच्चे की अटेंडेंस लगा पाए थे डीआईओएस विनय कुमार ने बताया- गांधी बाल निकेतन में क्लास में सुरेंद्र पाल सिंह की ड्यूटी लगी हुई थी। वह जब आए थे तो बिल्कुल स्वस्थ थे। ड्यूटी के दौरान क्लास रूम में उन्होंने एक बच्चे की अटेंडेंस ही लगाई थी कि अचानक खड़े खड़े ही गिर पड़े। उन्हें तत्काल स्कूल का स्टाफ और सेक्टर मजिस्ट्रेट 500 मीटर दूर जिला अस्पताल ले गये। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआती लक्षण हार्ट अटैक के लग रहे हैं। बाकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का असल कारण स्पष्ट हो सकेगा। बड़ा बेटा ग्रेटर नोएडा में करता है जॉब सुरेन्द्रपाल सिंह के परिवार में पत्नी अनीता देवी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी हितेश की शादी हो चुकी है। उनसे छोटे कपिल हैं। छोटी बेटी कीर्ति और सबसे छोटा बेटा धुव है। कपिल ग्रेटर नोएडा में ऑटो मोबाइल कंपनी में प्रोडक्शन इंजीनियर हैं। कीर्ति बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। छोटा बेटा ध्रुव पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कर रहा है। बेटा बोला- स्कूल से पापा के नंबर पर आया था कॉल बड़े बेटे कपिल कुमार ने बताया- पापा रोज की तरह ही घर से सुबह निकले थे। वो पूरी तरह स्वस्थ थे। आज उनका मोबइल घर पर छूट गया था। मैं भी ऑफिस के लिए निकल ही रहा था कि पापा के मोबाइल पर स्कूल स्टाफ ने कॉल कर बताया कि आपके पापा की तबीयत खराब हो गई है, उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रहे हैं। इतने में हम लोग भी अस्पताल पहुंचे। जहॉ डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। ---------------- ये खबर भी पढ़ें यूपी के 22 साल के कैप्टन की हार्टअटैक से मौत:कश्मीर में पोस्टिंग थी, इकलौते बेटे थे; आज पार्थिव शरीर पहुंचेगा कुशीनगर के 22 साल के कैप्टन अमन सिंह की जम्मू-कश्मीर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बारामूला में तबीयत बिगड़ने पर उनके साथी उन्हें कंधों पर उठाकर हेलीपैड तक ले गए। हेलीकॉप्टर से उन्हें श्रीनगर लाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। कैप्टन की एक साल पहले बारामूला में पोस्टिंग हुई थी। वह कुशीनगर की हाटा तहसील के अब्दुल हमीद नगर इलाके के रहने वाले थे। परिवार के इकलौते बेटे थे। कैप्टन का पार्थिव शरीर श्रीनगर से दिल्ली और फिर गोरखपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    AIIMS की लेडी डॉक्टर से बैडटच:गोरखपुर में 1.5km तक पीछा किया, गंदे कमेंट किए; लड़के ने शर्ट उतारकर डराया
    Next Article
    मथुरा में नाले पर अवैध कब्जे का आरोप:स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment