Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रेन में प्रेग्नेंट महिला पर चाकू से हमला:प्रयागराज में गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती, खून से लथपथ सात घंटे तक ट्रेन में तड़पती रही

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में चलती ट्रेन में एक प्रेग्नेंट महिला पर चाकू से हमला किया गया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में वार किया गया। लात-घूंसे भी बरसाए गए। खून से लथपथ हाल में करीब सात घंटे तक वह तड़पते हुए सफर करती रही। प्रयागराज पहुंचने तक हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति दो दिन से बेटे को लेकर भटक रहा लेकिन फिलहाल एफआईआर नहीं दर्ज की गई। पीड़ित महिला 23 साल की आसमा है जो रानीगंज प्रतापगढ़ की रहने वाली है और अपने पति हमीद के साथ मुंबई से साकेत एक्सप्रेस से प्रयागराज आ रही थी। उसे डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। अब जानिए पूरा मामला पति हमीद ने बताया, वह मुंबई में रहकर बस चलाता है। साथ में पत्नी आसमा व दो साल का बेटा रिजवान भी रहते हैं। 21 फरवरी को घर लौटने के लिए हम तीनों साकेत एक्सप्रेस में सवार हुए। हमें ट्रेन से पहले प्रयागराज आना था और इसके बाद यहां से प्रतापगढ़ जाना था। जगह नहीं थी, ऐसे में वह गैलरी में ही बैठ गए। रात आठ बजे के करीब ट्रेन भुसावल-जबलपुर के बीच में थी। इसी दौरान ट्रेन में सवार एक महिला से आसमा का विवाद हो गया। महिला आसमा की चप्पल पहनकर टॉयलेट चली गई और उसे गीला भी कर दिया। इसी के विरोध पर महिला ने गालियां देनी शुरू कर दी। बाल पकड़कर जमीन पर गिराया गालीगलौज के दौरान ही महिला के साथ बैठी एक अन्य महिला ने आसमा का बाल पकड़कर उसे अपनी ओर घसीटकर फर्श पर गिरा दिया और फिर दोनों मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटने लगे। उसने विरोध किया तो हमलावर महिलाओं के साथ के दो युवक भी आ गए और उन्होंने भी आसमा को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक महिला ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार किए जिससे आसमा लहूलुहान हो गई। खून से लथपथ होने के बाद भी हमलावर उसे पीटते रहे। बाद में अन्य यात्रियों के बीचबचाव करने पर उसे छोड़ा लेकिन रास्ते भर धमकाते रहे। मासूम बेटे को लेकर दो दिन से भटक रहा हमीद ने बताया, प्रयागराज में 22 फरवरी को भोर में तीन बजे करीब ट्रेन पहुंची। उसने घटना की जानकारी फोन से दी थी, जिस पर प्रतापगढ़ से उसके परिजन भी जंक्शन पर आ गए थे। यहां पहुंचने के बाद आसमा को डफरिन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। उधर उसने जीआरपी में घटना की जानकारी दी, जिस पर आरोपी महिलाओं व युवकों को ट्रेन से उतारकर थाने भी लाया गया। हालांकि कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उसे ही दोपहर तीन बजे तक जीआरपी थाने में बैठाए रखा गया और फिर यह कहते हुए छोड़ दिया गया कि पहले पत्नी का इलाज कराओ। दो दिन से वह मासूम बेटे को लेकर भटक रहा है। जीआरपी प्रभारी बोले, तहरीर नहीं मिली इस मामले में जीआरपी प्रयागराज थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह का कहना है, महिलाओं का आपस में झगड़ा हुआ था लेकिन चाकू से हमले का आरोप गलत है। घटना जबलपुर के पास हुई और वहां पुलिस ने पीड़ितों को अटेंड भी किया लेकिन वह ट्रेन छोड़ने को तैयार नहीं हुए। कुछ देर रेलवे हेल्पलाइन 139 पर भी महिला के पति ने कॉल की जिसके बाद उन्हें प्रयागराज में उतारा गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तक एफआईआर न दर्ज होने की बात है तो अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। हमले के आरोपी दो युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है। वह अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं। तहरीर मिलते ही जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे जबलपुर जीआरपी ट्रांसफर किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज जंक्शन पर टिकट चेकिंग, 396 यात्रियों पर कार्रवाई:बिना टिकट यात्रियों से 1.28 लाख, अनियमित टिकट वालों से 1.29 लाख वसूले
    Next Article
    झांसी में 3 लुटेरों को 7-7 साल का कारावास:15 साल पहले दंपती से लूटपाट की थी, एक्सीडेंट होने पर पकड़े गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment