Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में ट्रेड यूनियन, बैंक हड़ताल बेअसर:भाकियू-सीटू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे

    16 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में देशव्यापी हड़ताल का असर कम देखने को मिला। जनपद में ट्रेड यूनियन और बैंक कर्मियों की हड़ताल बेअसर रही। जिले के अधिकांश बैंक सामान्य रूप से खुले रहे और लेन-देन का कार्य जारी रहा। बाजार भी खुले रहे, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, हड़ताल के समर्थन में भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में सीटू से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मलका पार्क में एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने अमेरिका से ट्रेड डील के नाम पर देश के किसानों और व्यापारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि इस डील से व्यापारी परेशान हैं और किसानों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। अरब सिंह ने यह भी कहा कि हालिया बजट में किसानों के हितों की अनदेखी की गई है। नेताओं का कहना था कि मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों और बैंक कर्मियों से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें लेकर यह देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यसभा में मथुरा-वृंदावन में बढ़ती भीड़ का मुद्दा उठा:सांसद बोले- मेट्रो या रैपिड ट्रेन चलाई जाए, श्रद्धालु ब्रज रज लेने को आतुर रहते
    Next Article
    सारंग के हमले में दिव्यांग हुआ घायल:बहराइच में 5 लोगों ने भागकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment