Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सारंग के हमले में दिव्यांग हुआ घायल:बहराइच में 5 लोगों ने भागकर बचाई जान

    14 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में सारंग के झुंड ने घर के बाहर बैठे लोगों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक दिव्यांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पांच अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महराजगंज ग्राम निवासी दर्शन नामक युवक ने बताया कि उसका दिव्यांग भाई दिनेश और गांव के पांच अन्य लोग घर के बाहर बैठे थे। तभी अचानक सारंग के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। अन्य लोग मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन चलने में असमर्थ होने के कारण दिनेश झुंड की चपेट में आ गया और घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर परिजन और अन्य ग्रामीण बाहर निकले, जिसके बाद उसकी जान बचाई जा सकी। घायल दिनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में ट्रेड यूनियन, बैंक हड़ताल बेअसर:भाकियू-सीटू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे
    Next Article
    एलआईसी ज्ञानपुर में कर्मचारियों का देशव्यापी हड़ताल:विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment