Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सैनिकों का DM-SP कार्यालयों पर प्रदर्शन:बिजनौर में विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों पूर्व सैनिकों ने कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि फरवरी 2025 में चांदपुर तहसील के ग्राम पुरैना में एक पूर्व सैनिक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद, नामजद आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एक अन्य घटना बिजनौर के भरत बिहार से संबंधित है, जहां एक पूर्व सैनिक का पोता 24 दिसंबर 2025 से लापता है। पुलिस अधीक्षक को सूचित करने और प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद, लापता पोते का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक की बैनामाशुदा संपत्ति पर निर्माण कार्य में उपद्रवियों द्वारा बाधा डालने का आरोप है। उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी बेटियों पर फब्तियां कसने और छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की मांग करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। नजीबाबाद के ग्राम धंसानी में पार्किंग विवाद को लेकर एक सेवारत सैनिक को पुलिस कांस्टेबल संजय कसाना द्वारा धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। सैनिक से बीस हजार रुपये की रिश्वत लेने की भी शिकायत की गई है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक को सूचित करने के बाद भी इस मामले में कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से इन सभी मामलों का व्यक्तिगत संज्ञान लेने और संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में त्योहारों से पहले पीस कमेटी की बैठक:होली, रमजान और ईद पर शांति के लिए धर्मगुरुओं से की अपील
    Next Article
    मथुरा में किशोर के सिर पर चढ़ा ट्रक, मौत:सादाबाद-राया मार्ग पर हादसा, घर से खेत के लिए निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment