Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में दलित ने शिवजी की मूर्ति पर पेशाब किया:बोला- जो उखाड़ना है उखाड़ लो, 2 घंटे बाद पुलिस घर से उठा ले गई

    15 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में 55 साल के एक दलित व्यक्ति ने सावन के पहले सोमवार पर शिवजी की मूर्ति पर पेशाब कर दिया। आरोपी बोला- जो उखाड़ना है उखाड़ लो। गांव के ही एक युवक ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। वीडियो सामने आने के 4 घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची। बुजुर्ग और वडियो बनाने वाले को घर से उठा ले गई। दोनों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं.. अब सिलसिलेवार पूरी घटना पढ़िए... शिव मंदिर 35 साल पुराना जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर शिकारपुर थाना क्षेत्र में बोहिच गांव है। यहां एक 35 साल पुराना शिव मंदिर है। मंदिर की छत पर शिवजी की बड़ी मूर्ति स्थापित है। मंदिर की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां हैं। मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर हरि प्रसाद कुमार (55) का घर है। वह राजमिस्त्री है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे वह मंदिर पहुंचा। सीढ़ियों से ऊपर गया और शिवजी की मूर्ति के पैरों के पास बैठकर पेशाब किया। उसकी पूरी हरकत गांव के ही रहने वाले पप्पू (45) ने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी बोला- लो कर दिया पेशाब, क्या कर लोगे? पेशाब करने के बाद हरि प्रसाद वहां से उठा और वीडियो बनाने वाले पप्पू से बोला- लो कर दिया यूरिन, क्या कर लोगे। वायरल कर दो वीडियो। कोई क्या उखाड़ लेगा। इस घटना के करीब 2 घंटे बाद सुबह करीब 10 बजे गांव और आसपास के इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया। सावन के पहले सोमवार को हुई इस घटना को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वीडियो वायरल होते ही पुलिस पहुंची गांव वीडियो की जानकारी मिलते ही शिकारपुर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी हरिप्रसाद और वीडियो बनाने वाले पप्पू को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी बोले- होगी कड़ी कार्रवाई एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर सबूतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो वायरल करने के पीछे क्या उद्देश्य था। क्या इसे पहले से प्लान किया गया था। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। ------------- यह खबर भी पढ़िए… मालदीव के समुद्री तूफान में यूपी का युवक लापता, 5 दिन पहले पलटी नाव; मां बोलीं- कोई तो मेरे लल्ला को वापस ला दो मालदीव में समुद्री तूफान के दौरान नाव पलटने से यूपी के अम्बेडकरनगर के रहने वाले राजीव चौहान लापता हैं। घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी परिवार को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, 30 जुलाई को राजीव से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। राजीव के बड़े भाई के पास 31 जुलाई को फोन करके बताया गया कि दूसरी साइट पर जाते समय यात्रियों से भरी नाव तूफान में पलट गई। आठ लोगों को बचा लिया गया, जबकि दो लापता हैं। इसमें राजीव भी थे। परिवार ने भारत के विदेश मंत्रालय, पीएमओ और जिला प्रशासन से मदद मांगी है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में लगी आग:6 लोग फंसे, 8 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
    Next Article
    शाहजहांपुर में मर रहे पति का VIDEO बनाया:बोला- बच्चे की कसम खिलाई थी, फिर भी प्रेमी से बात करना नहीं छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment