Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में फिसड्डी:जिले को प्रदेश में 72वां स्थान मिला

    21 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर का प्रदर्शन जनवरी माह की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में निराशाजनक रहा है। शिकायतों के निस्तारण, राजस्व वसूली और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के आधार पर जारी इस रैंकिंग में जिले को प्रदेश में 72वां स्थान मिला है। इस खराब प्रदर्शन से जिले के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के जरिए शासन स्तर पर जिलों के कामकाज की नियमित समीक्षा की जाती है। इसमें जनशिकायतों का समय पर निस्तारण, राजस्व संबंधी मामलों की प्रगति, विकास कार्यों की स्थिति और विभिन्न विभागों की प्रशासनिक कार्यक्षमता जैसे प्रमुख मानकों को आधार बनाया जाता है। जनवरी माह की रैंकिंग में बुलंदशहर इन निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतर सका। जिले में आमजन अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट, तहसील और अन्य सरकारी कार्यालयों के लगातार चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कई शिकायतें दर्ज होने के बावजूद उनका समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। जनशिकायतों के लंबित रहने का सीधा असर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर भी दिखाई दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी माह में केवल गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ जिलों की स्थिति बुलंदशहर से भी खराब रही है। यह दर्शाता है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों की तुलना में बुलंदशहर का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा। जनशिकायतों के निस्तारण और राजस्व संबंधी मामलों में लापरवाही को रैंकिंग में गिरावट का मुख्य कारण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर पांचोपीरन दरगाह पर सालाना उर्स आज से शुरू:कव्वाली समेत तीनों दिनों में होंगे कई कार्यक्रम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    कंचौसी कम्पोजिट शॉप पर आबकारी का छापा:कानपुर देहात में अवैध शराब का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment