Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंचौसी कम्पोजिट शॉप पर आबकारी का छापा:कानपुर देहात में अवैध शराब का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    22 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 13 फरवरी 2026। जनपद में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कम्पोजिट शॉप कंचौसी पर छापा मारकर भारी मात्रा में अपमिश्रित और बिना क्यूआर कोड वाली शराब बरामद की गई। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 डेरापुर की निशा सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान प्रवर्तन-2 कानपुर के आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव और जीत कुमार वर्मा के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने कंचौसी स्थित कम्पोजिट शराब दुकान पर छापा मारा। दुकान की सघन तलाशी में बिना क्यूआर कोड लगी विभिन्न ब्रांडों की कुल 17 बोतल अपमिश्रित शराब मिली। इसके अतिरिक्त, 4 प्लास्टिक की बोतलों में लगभग 5 लीटर मिलावटी शराब भी बरामद हुई। मौके से 73 खाली कांच की बोतलें, 4 खाली प्लास्टिक बोतलें, सीरीज प्लास्टिक सामग्री और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान औरैया निवासी साहिल तोमर और नीलेश यादव के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से यह अवैध मिलावट का कार्य कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि अनुज्ञापी लखपत सिंह (निवासी हिसांवा, संदलपुर) की सहमति से यह कारोबार हिस्सेदारी में चल रहा था। कार्रवाई के दौरान दुकान में मौजूद बड़ी मात्रा में वैध विदेशी मदिरा और बीयर को भी कब्जे में लिया गया। इसे एफएल-2 गोदाम में सुरक्षित रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/64 एक्साइज एक्ट तथा बीएनएस की धारा 274, 275, 318(4), 319(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों और बरामद माल को थाना मंगलपुर को सौंप दिया गया। आबकारी टीम ने कार्रवाई के दौरान स्थानीय गवाह बनाने का प्रयास किया, लेकिन भलाई-बुराई के डर से कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में फिसड्डी:जिले को प्रदेश में 72वां स्थान मिला
    Next Article
    शीतला चौकियां धाम में सुंदरीकरण कार्य शुरू:जौनपुर में पर्यटन विभाग 6 करोड़ रुपये से करेगा विकास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment