Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर के 2 और आरोपियों का एनकाउंटर:पुलिस ने पैर में गोली मारी; DVR भी बरामद, मुख्य आरोपी सहित 5 अभी भी फरार

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर के दो और आरोपियों को पुलिस ने पैरों में गोली मारकर अरेस्ट कर लिया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपियों की निशानदेही पर जिम के सीसीटीवी का डीवीआर और दोनों असलहे भी बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि, मुख्य आरोपी जीतू सैनी अभी भी फरार है। SSP दिनेश कुमार सिंह ने बताया- डीवीआर और असलहों को आरोपियों ने मुंडा खेड़ा नहर के पास जमीन में दफना दिया था। पुलिस उनको उस जगह लेकर गई। डीवीआर निकालने के बहाने दोनों ने जमीन में दबाए असलहे निकालकर फायर कर दिए। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मार दी। 25 अप्रैल को बर्थडे पार्टी में मुंह पर केक लगाने पर बर्थडे बॉय जीतू सैनी ने दोस्तों के साथ मिलकर भाजपा नेता के 2 भाइयों और भतीजे की हत्या कर दी थी। पुलिस अभी तक पांच आरोपियों मयंक सैनी, रिंकू सैनी, रुपेश सैनी, नरेश सैनी, भारत सैनी को अरेस्ट कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी जीतू सैनी सहित 5 अन्य फरार हैं। पूर्व में पकड़े गए दो आरोपियों की मदद से लोकेशन ट्रेस एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया- खुर्जा नगर में जिम में हुई ट्रिपल मर्डर के 3 आरोपियों को रविवार को अरेस्ट किया गया था। इसमें एक के पैर में गोली लगी थी। गोली से घायल मयंक सैनी से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों रिंकू सैनी और भारत सैनी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मयंक के इनपुट पर दोनों का लोकेशन ट्रेस किया। मंगलवार रात करीब 11 बजे दोनों को अरेस्ट कर लिया गया। दोनों से पूछताछ में पुलिस को जिम के डीवीआर के बारे में जानकारी मिली। डीवीआर बरामद करने के लिए पुलिस रात करीब 1 बजे मुंडा खेड़ा नहर के पास पहुंची। आरोपियों ने बताया कि डीवीआर जमीन में छुपाया है। नहर के पास एक जगह वे जमीन खोदने लगे। डीवीआर निकालकर सौंप दिया। मौका पाकर जमीन के अंदर छुपाए असलहे निकालकर फायर झोंक भागने लगे। पुलिस अलर्ट थी। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली मार दी और पकड़ लिया। घायल दोनों आरोपियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीतू की VIDEO REEL- मारूंगा जरूर...अपने बचने का जुगाड़ राखियो ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी जीतू सैनी की एक VIDEO REEL सामने आई है। इसमें वह जिम में वर्कआउट करता दिख रहा है। साथ में अपने दोस्तों के साथ जिम से निकलता दिख रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्मी गाना बजता सुनाई दे रहा है- मारूंगा जरूर...अपने बचने का जुगाड़ राखियो...। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना से कुछ दिन पहले का है। पुलिस को आशंका है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से दुश्मनी चल रही थी और अपना दबदबा दिखाने के लिए इस तरीके की रील बनाते थे। फिलहाल, जीतू फरार है, उस पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। पूरा मामला जानिए… बुलंदशहर के खुर्जा नगर वार्ड नंबर 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी ने बताया कि जीतू का शनिवार (25 अप्रैल) को बर्थडे था। उसने पार्टी में दोस्तों को बुलाया था। मेरा भाई मनीष सैनी (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे अमरदीप सैनी (32) पार्टी में शामिल होने गए थे। चश्मदीदों से पूछताछ में पता चला कि चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह भड़क गया। पहले कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मेरे भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। भाई के दोस्त और जिम संचालक रूपेश सैनी ने मुझे फोन कर घटना की सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों शवों को कड़ी सुरक्षा में घर लाया गया। शाम करीब 6 बजे तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी जीतू ने मयंक के तमंचे से फायरिंग की। वारदात के बाद वे CCTV का डीवीआर अपने साथ लेकर भाग गए हैं। पुलिस ने जीतू-मयंक समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मंत्रियों-विधायकों को पीछे छोड़ नए चेहरे बने पसंद:राजनाथ के बेटे, अनुराग ठाकुर के PA को उम्मीदवार के लिए चुना; 130 सीटों पर चौंकाने वाले नाम यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर हुए दैनिक भास्कर के सर्वे में 130 सीटों पर नए चेहरों ने चौंकाया है। लोग इन्हें 2027 के चुनाव में बतौर कैंडिडेट देखना चाहते हैं। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पीए विवेक मौर्य के नाम शामिल हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी ने काशी में किया रोड शो, VIDEO:बाबा विश्वनाथ के दरबार में की विधिवत पूजा-अर्चना, शंख से हुआ स्वागत
    Next Article
    काशी की महिलाएं बोलीं- जरूर लागू होगा महिला आरक्षण बिल:वाराणसी में महिलाओं ने कहा- मोदी हैं तो मुमकिन है.. जरूर पास होगा यह अधिनियम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment