Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप:शौच के लिए घर से निकली थी, पांच युवकों ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना 15 फरवरी को शिवरात्रि के दिन हुई, जब छात्रा शौच के लिए खेत में गई थी। पीड़िता ने परिजनों को तब जानकारी दी जब उसे दसवीं की परीक्षा देने जाना था। छात्रा के हाथ में दर्द होने पर उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, शौच के लिए गई छात्रा के साथ पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके घर वालों को मार दिया जाएगा और घटना का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इसी डर से छात्रा चुप थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि गड़वार थाना को 15 फरवरी की घटना की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि चार नामजद और एक अज्ञात लड़के ने नाबालिग छात्रा को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर चार लोग नामजद हैं और एक अज्ञात है। एसपी ने पुष्टि की कि घटना 15 फरवरी की शाम की है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि वे पीड़िता से बात करेंगे और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    30-रुपए के विवाद में बेटी के सामने पिता की हत्या:झांसी में पेट में चाकू मारे, पत्नी खबर सुनकर बेहोश
    Next Article
    कानपुर में नजर आया रमजान का चांद:आज पहला रोजा, MLA नसीम सोलंकी बोलीं- तीन साल बाद खुशियां घर लौंटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment