Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कटेहरी में भीड़, मंच और बड़े चेहरे से बदलते समीकरण:बीजेपी नेता ने भागवत कथा में दिखाई राजनीतिक ताकत, दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ मौजूदगी

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां धार्मिक मंच से आकार लेती नजर आ रही हैं। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कटेहरी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा अब सिर्फ आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखी जा रही है। कथा के समापन पर प्रदेश के दो उपमुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सीधे तौर पर शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया। कथा स्थल पर जुटी भारी भीड़, दूर-दराज़ गांवों से आए समर्थक ने साफ कर दिया कि अवधेश द्विवेदी क्षेत्र में अपनी पकड़ और नेटवर्क को फिर से मजबूत करने में जुटे हैं। स्थानीय स्तर पर विकास, संगठन और सामाजिक एकजुटता जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। राजनीतिक पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो अम्बेडकरनगर की कटेहरी सीट पर अवधेश द्विवेदी 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में बेहद कम अंतर से हार चुके हैं। यही कारण है कि राजनीतिक जानकार इस आयोजन को उनकी रणनीतिक सक्रियता का संकेत मान रहे हैं। उनका मानना है कि धार्मिक आयोजनों के जरिए सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश आने वाले चुनावों की तैयारी का हिस्सा हो सकती है। समर्थक इसे सामाजिक-धार्मिक समागम बताकर जनता से जुड़ाव का प्रयास बता रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे आगामी चुनावों से पहले ताकत दिखाने की कवायद मान रहा है। कुल मिलाकर, कथा के बहाने हुआ यह आयोजन कटेहरी की राजनीति में नई हलचल पैदा कर गया है और यह साफ संकेत दे गया कि अवधेश द्विवेदी अभी भी क्षेत्रीय राजनीति के अहम खिलाड़ी है। हालाकि पूरे मामले में अवधेश द्विवेदी ने बताया कि यह राजनीतिक नही धार्मिक कार्यक्रम था। इसे राजनीति से जोड़ कर न देखा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य विवाद- डिप्टी सीएम ने 101 बटुकों की पूजा की:लखनऊ में घर बुलाया, टीका लगाया; कहा था- चोटी खींचना महापाप
    Next Article
    बांदा में किशोरी से 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप:होटल में बहला-फुसलाकर ले गए थे, तीनों आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment