Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में किशोरी से 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप:होटल में बहला-फुसलाकर ले गए थे, तीनों आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा जिले में दो अलग-अलग आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है। पहली घटना अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक होटल की है। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे तीन दोस्तों, शक्ति सिंह, महेश कुशवाहा और नीरज कुशवाहा पर आरोप है कि उन्होंने एक दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले गए। कमरा नंबर 104 में किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्ची के साथ छेड़छाड़, गिरफ्तार दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। जानकारी के अनुसार, बच्ची एक ई-रिक्शे में बैठी थी, जिसमें आरोपी राजेश के बच्चे भी थे। इसी दौरान, नशे की हालत में राजेश ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन नीचे आए, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मवेश टॉक ने बताया कि देर रात नाबालिग बच्ची के साथ दुर्व्यवहार की सूचना मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कटेहरी में भीड़, मंच और बड़े चेहरे से बदलते समीकरण:बीजेपी नेता ने भागवत कथा में दिखाई राजनीतिक ताकत, दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ मौजूदगी
    Next Article
    आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर:संभल में चालक की मौत, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment