Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर:संभल में चालक की मौत, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसा

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर मध्यरात्रि में हुए एक सड़क हादसे में आगरा निवासी कैंटर चालक की मौत हो गई। कैंटर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसा था, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे स्थित मानकपुर तिराहे के पास हुआ। घटना मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। तेज गति से आ रहा कैंटर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। मृतक की पहचान सन्नी कुमार (32) पुत्र भूरे सिंह के रूप में हुई है, जो आगरा के थाना खंदौली स्थित खजरा कंचन के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलने पर धनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सचिन वर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक सदाकत अली कैंटर चालक को अस्पताल लाए थे, लेकिन उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रक और कैंटर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरने के बाद मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने चालक के पास मिले कागजों के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में किशोरी से 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप:होटल में बहला-फुसलाकर ले गए थे, तीनों आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    मेरठ के किसानों से मिले ब्राजील के कृषि मंत्री:प्राकृतिक खेती और पुनर्योजी कृषि पर वैज्ञानिकों से की चर्चा, गुड़ का स्वाद लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment