Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 110 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण:जनगणना 2027 के लिए तैयारी शुरू, व्यवस्थाएं पूरी की जा रही

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया में भारत की जनगणना 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में फील्ड ट्रेनरों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण मकान सूचीकरण और मकान गणना कार्य को लेकर था। प्रशिक्षण कार्यक्रम बलिया के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद के कुल 110 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया। ये ट्रेनर जिले की विभिन्न तहसीलों में जाकर अनुमानित 8256 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आगे प्रशिक्षण देंगे। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। स्व-गणना का कार्य 07 मई से 21 मई तक निर्धारित है। विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान फील्ड ट्रेनरों को मकान सूचीकरण, मकान गणना तथा जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें आंकड़ों के सही और सटीक संकलन के लिए निर्धारित प्रारूप और दिशा-निर्देशों का पालन करने के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी फील्ड ट्रेनरों से पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसके सफल संचालन में सभी की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। बैठक में एडीएम/जनगणना अधिकारी अनिल कुमार, प्रभारी जनगणना अधिकारी मानदेश कुमार चौरसिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल पर संदिग्ध हालत में मिली लड़की:RPF ने रेस्क्यू कर परिजनों और एमपी पुलिस को सौंपा
    Next Article
    अयोध्या में डाल से लटका मिला युवक का शव:फरीदाबाद का रहने वाला था, आधार कार्ड से पहचान हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment