Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना को दी ₹32.27 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    3 hours from now

    1

    0

    गुना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में ₹32.27 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें ₹16.86 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल में निर्मित अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट और रेलवे स्टेशन तथा सकटपुर में ₹15.41 करोड़ की लागत से तैयार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुना के विकास को नई गति देने के लिए स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने गुना की जनता के साथ अपने पारिवारिक संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि विश्वास और भावनाओं का है।राजमाता ने दिया था ‘स्वयं को कभी नहीं बदलने’ का संदेशअपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री ने राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया के मार्गदर्शन को याद करते हुए कहा कि उनका संदेश हमेशा यही रहा कि व्यक्ति को परिस्थितियों के बावजूद स्वयं को कभी बदलने नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी मूल्यों और सेवा की भावना को बनाए रखना उनका संकल्प रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीवन का सफर निरंतर सीखने का सफर होता है। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाएँ जितनी महत्वपूर्ण हैं, उतना ही महत्वपूर्ण आम नागरिकों की व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करना भी है।₹16.86 करोड़ की अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिटकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुना में ₹16.86 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा परिवर्तन लाएगी। उन्होंने बताया कि यह 50 बिस्तरों वाला पूर्णतः वातानुकूलित अस्पताल है, जिसमें अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, कंप्यूटरीकृत जांच मशीनें और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इससे अब गंभीर उपचार के लिए बड़े महानगरों पर निर्भरता कम होगी। इस दौरान उन्होंने यूनिट का निरीक्षण भी किया और स्टाफ से वार्तालाप भी किया। सिंधिया ने उनसे कहा कि इस यूनिट की जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर है, इसे आपको स्वच्छ और सुंदर बनाये रखना है। ₹15.41 करोड़ का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटइस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने नगर पालिका की टीम और सभी जनप्रतिनिधियों को ₹15.41 करोड़ की लागत से बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर में स्वच्छता और बेहतर जल प्रबंधन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि गुना में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 50 मीटर का स्विमिंग पूल सहित कई आधुनिक खेल सुविधाएँ विकसित की जाएंगी। इससे युवाओं को खेल प्रतिभा विकसित करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Budget Session: लोकसभा में कल पेश होगा प्रस्ताव, 8 निलंबित सांसदों की हो सकती है वापसी
    Next Article
    'संवाद से समाधान' के संकल्प के साथ राज्य स्तरीय NSS सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment