Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में समता जुलूस, रोहित एक्ट लागू करने की मांग:UGC समता रेगुलेशन के समर्थन में ISDC से अंबेडकर छात्रावास तक प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में सोमवार को ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी के आह्वान पर यूजीसी समता रेगुलेशन के समर्थन में एक समता जुलूस निकाला गया। यह जुलूस आईएसडीसी कॉलेज से अंबेडकर छात्रावास तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जुलूस के बाद अंबेडकर प्रतिमा के पास एक सभा भी आयोजित की गई, जिसमें रोहित एक्ट की तर्ज पर यूजीसी समता रेगुलेशन लागू करने की मांग उठाई गई ताकि विश्वविद्यालयों में समानता और न्याय सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम की शुरुआत आईएसडीसी कॉलेज परिसर से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हुए। छात्रों ने मुख्य गेट पर सभा की और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में अंबेडकर प्रतिमा तक मार्च किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालयों में जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए आइसा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की अध्यक्ष सोनाली ने बताया कि देश के विश्वविद्यालयों में लगातार जाति आधारित शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों के आंकड़े स्वयं यूजीसी ने जारी किए हैं। सोनाली ने जोर देकर कहा कि जब तक यूजीसी समता रेगुलेशन को रोहित एक्ट की तर्ज पर लागू नहीं किया जाता, तब तक समानता और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। आइसा नेता वंदना ने जानकारी दी कि यूजीसी समता रेगुलेशन को लेकर 19 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई निर्धारित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यायालय समानता और न्याय के पक्ष में फैसला सुनाएगा। इसी के मद्देनजर, 18 मार्च को दोपहर 12 बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर एक समता महापंचायत आयोजित की जाएगी। वंदना ने बताया कि इस महापंचायत में देशभर से समता आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता और छात्र नेता शामिल होंगे। ये सभी लंबे समय से यूजीसी समता रेगुलेशन को लागू कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जुलूस और सभा में भानु, साक्षी, शशांक, निखिल, अमित, सद्दाम, अमरनाथ, अनुज, अंकित, राधा, आनंद, अयाज़, सुजीत, आकांक्षा, गौरव, धीरज, अवनीश और आर्यन सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी नगर निगम में 10 पार्षद नामित:शासन ने जारी की अधिसूचना, जातीय समीकरण साधने की तैयारी
    Next Article
    हनुमंत विहार थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमे के आदेश:कोर्ट के आदेश के बावजूद 13 साल में बैंक को नहीं दिला पाए कब्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment