Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में आज मनाया जाएगा प्रधानमंत्री दिवस:पूर्व पीएम चंद्रशेखर ने 10 नवंबर को ली थी देश के 8वें प्रधानमंत्री पद की शपथ

    7 hours ago

    1

    0

    बलिया में मंगलवार, 10 नवंबर को प्रधानमंत्री दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर कई कार्यक्रम होंगे। इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने देश के आठवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर उद्यान में दिन में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसकी जिम्मेदारी राजकीय इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. इफ्तखार खां, श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के कला शिक्षक मिथलेश सिंह और विशाल कुमार सिंह, और सनबीम विद्यालय के कला शिक्षक नुरूल को दी गई है। शाम को चंद्रशेखर उद्यान में 10 हजार दीप जलाकर चंद्रशेखर की प्रतिमा को रोशन किया जाएगा। शहर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, जनप्रतिनिधियों, क्रांतिकारियों और समाजसेवियों की 26 प्रतिमाओं पर भी दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा जयप्रकाश ट्रस्ट, जयप्रकाश नगर से रसड़ा चंद्रशेखर आजाद चौक तक और चंद्रशेखर उद्यान, बेल्थरा रोड से भरौली सहजानंद पार्क तक करीब 60 प्रतिमा स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे। प्रतिमाओं पर दीप जलाने के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। उपेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन में चंद्रशेखर मैराथन समिति के सदस्य, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था संकल्प के रंगकर्मी, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड चंद्रशेखर उद्यान व शहर के प्रतिमा स्थलों पर मौजूद रहेंगे। इसके लिए कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के स्काउट शिक्षक राजेश सिंह और श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव से सहयोग मांगा गया है। चंद्रशेखर मैराथन समिति के सचिव ने जिले के नागरिकों से 10 नवंबर को प्रधानमंत्री दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में जुआ खेलते 10 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने 30,650 रुपए नकद, 11 मोबाइल बरामद
    Next Article
    मिर्जापुर में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:पटाखा फोड़ने को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment