Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में भाखर-खरिका महोत्सव आज:राजनैतिक दिग्गज और भोजपुरी कलाकार करेंगे शिरकत, तैयारियां जोरों पर

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया के भाखर गांव में आज (बुधवार) रात भाखर-खरिका महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ भोजपुरी के प्रख्यात कलाकार भी शिरकत करेंगे। पिछले चार दिनों से इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव के संयोजक प्रख्यात समाजसेवी जेपी सिंह हैं। वे कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि व्यापक प्रचार-प्रसार के कारण बड़ी संख्या में श्रोताओं के पहुंचने की उम्मीद है। रेवती बाजार-भाखर मार्ग के दक्षिण में स्थित एक मैदान को कार्यक्रम के लिए समतल किया गया है। यहां एक विस्तृत मंच तैयार किया गया है। आयोजक द्वारा भीड़ को देखते हुए प्रकाश, पेयजल और वाहनों की पार्किंग जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गयी है। आगंतुकों की सुविधा के लिए आसपास की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत का कार्य भी विभिन्न टोलियों द्वारा किया जा चुका है। आयोजक ने बताया कि जौनपुर के पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथियों में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधायक केतकी सिंह, विधायक जय प्रकाश अंचल, पूर्व मंत्री नारद राय और पूर्व विधायक संजय यादव सहित अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। महोत्सव में भोजपुरी कलाकार गोलू राजा, चंदन यादव, अनुपमा यादव, दीपिका ओझा और अदिति राज गायन प्रस्तुत करेंगे। काजल राज और पायल गोस्वामी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का संचालन रविरंजन राय करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दो बदमशों ने पुलिस पर गोली चलाई:काउंटर फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी, हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    हत्या के प्रयास में पांच को 10 साल जेल:बलिया कोर्ट ने 1.56-1.56 लाख का जुर्माना लगाया, ऑपरेशन कनविक्शन से मिली सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment