Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 60 करोड़ की जमीन मुक्त कराई:अवैध निर्माण ध्वस्त कर भूमाफियाओं से कब्जा हटाया

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गांव भनौता में लगभग 30 हजार वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर यह कार्रवाई की। ध्वस्त किए गए निर्माण में 8000 वर्ग मीटर ऐसी जमीन भी शामिल है, जिसे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहले ही अधिग्रहित कर चुका था और उसका मुआवजा भी दिया जा चुका था। भूमाफिया और कॉलोनाइजर इस अधिग्रहित जमीन को भी अनधिकृत खसरा नंबर बताकर बेचने का प्रयास कर रहे थे। यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई। भूलेख और परियोजना विभाग के वर्क सर्किल दो की टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में इस अभियान को अंजाम दिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्रों में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए बिना किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि वे अपनी गाढ़ी कमाई को अवैध कॉलोनियों में फंसने से बचा सकें। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि कॉलोनाइजर गांव भनौता के खसरा नंबर 238 और 239 की जमीन पर घर और बाउंड्री बनाकर प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। वर्क सर्किल दो के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह और प्रबंधक रोहित गुप्ता की टीम इस कार्रवाई में शामिल थी। अधिकारियों ने दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में 12 साल के बच्चे की गर्दन रेती:खून से लथपथ मिला, गंभीर हालत में कानपुर रेफर, पिता बोले- कुछ लोग जंगल ले गए थे
    Next Article
    मिर्जापुर में 50 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार:एनडीपीएस मामले में वांछित, साथी के पास मिला था 59 किलो गांजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment