Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में 12 साल के बच्चे की गर्दन रेती:खून से लथपथ मिला, गंभीर हालत में कानपुर रेफर, पिता बोले- कुछ लोग जंगल ले गए थे

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक 12 वर्षीय बच्चे की गर्दन रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। बच्चा खून से लथपथ सड़क किनारे मिला, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है। यह घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे हठगांव थाना क्षेत्र के सराय इदरीश गांव के घने जंगल में हुई। लाडलेपुर गांव निवासी राम प्रताप पासवान के 12 वर्षीय पुत्र साजन को अज्ञात लोग जंगल में ले गए और छुरी से उसकी गर्दन रेतने का प्रयास किया। साजन किसी तरह जान बचाकर सड़क तक पहुंचा और वहीं गिर गया। राहगीरों ने उसे खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साजन को हठगांव के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना स्थल पर पुलिस को बच्चे के चप्पल, खून के छींटे और एक चाकू भी बरामद हुआ है। बच्चे के पिता राम प्रताप पासवान ने बताया कि वह कस्बे में मछली की दुकान चलाते हैं और उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका एक मुकदमा चल रहा है, जिसमें 24 तारीख को सुलहनामा लगना है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस संबंध में थाना प्रभारी से संपर्क करने पर उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, DIOS ने किया निरीक्षण:8 जोन, 33 सेक्टर और 8 उड़न दस्ते तैनात; नकल पर सख्त कार्रवाई
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 60 करोड़ की जमीन मुक्त कराई:अवैध निर्माण ध्वस्त कर भूमाफियाओं से कब्जा हटाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment