Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में बेटे ने पिता को पांच बार चाकू मारा:बचाने आए भाइयों पर भी किया हमला, खुद फोन कर पुलिस बुलाई; पुलिस ने हिरासत में लिया

    6 hours ago

    1

    0

    बलिया में बेटे ने अपने पिता पर चाकू से पांच वार किए। बीच में छुड़ाने आए तीनों भाइयों पर भी हमला कर दिया। इसमें दो भाई घायल हो गए। हमले में पिता की मौत हो गई। परिजन सभी को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद खुद आरोपी ने डायल-112 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी। बोला- मैं सूरत से शुक्रवार देर शाम घर पहुंचा। जब मैं घर में घुसने लगा तो मेरे पिता और भाई सभी ने मुझे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मैंने अपने बचाव की कोशिश की। घटना की सूचना पर पुलिस घर पहुंची और सूचना देने वाले आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उससे घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर दोकटी थाना के भगवानपुर गांव का है। पूरा मामला जानिए… भगवानपुर गांव का रहने वाले लालजी यादव (48) खेती किसानी करते थे। इनके चार बेटे मुकेश (25), राकेश (20), गोविंद (18), नीरज (17) और एक बेटी नीतू है। जिसकी शादी भुज छपरा के रहने वाले मुन्ना यादव से 8 साल पहले हुई ती। मुन्ना यादव सेना में जवान हैं। बड़े बेटे मुकेश की भी शादी हो चुकी है, उसकी 3 साल की एक बेटी भी है। मुन्ना यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे लालजी का बड़ा बेटा मुकेश सूरत से अपने घर आया था। वह दो महीने बाद लौट था। उसका परिवार में घर के बटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। पिछले तीन-चार दिन से झगड़ा बढ़ गया। वह फोन पर भी गाली-गलौज करता था। कहता था- पूरा घर उसने अपनी कमाई से बनवाया है। मुन्ना यादव ने बताया कि जब शुक्रवार की रात मुकेश घर पहुंचा तो वह आते ही अपने पिता से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान मुकेश ने अपने पिता लालजी पर चाकू से हमला कर दिया। पांच बार चाकू उनके पेट में मारे, बीच में छुड़ाने आए अपने तीनों भाइयों पर मुकेश ने हमला किया। इससे तीनों भाई भी घायल हो गए। किसी तरह परिजनों ने आरोपी को पकड़ा और घायलों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने लालजी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल भाइयों जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ही खुद फोन करके पुलिस को सूचना दी। आरोपी मुकेश ने डायल-112 को बताया कि वह आज ही सूरत से घर लौटा था, जैसे ही घर में घुसा परिवार वालों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने भी चाकू से हमला कर दिया। इस सूचना पर पुलिस घर पहुंची और आरोपी मुकेश को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। सूरत से घर लौटा था मुकेश लालजी यादव गांव में दूसरे का खेत लेकर खेती करता था। लालजी के तीनों छोटे बेटे राकेश, गोविंद और नीरज घर पर रहकर उनके काम में हाथ बटाते थे। आरोपी बेटे मुकेश का कहना था कि घर मेरे कमाई के दिए रुपए से बना है। इसमें किसी को रहने नहीं दूंगा। इस घर में अकेले अपने पत्नी और बच्चों के साथ रहूंगा। वहीं, बलिया एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया भगवानपुर गांव के रहने वाले मुकेश यादव ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता लालजी यादव को चाकू मार हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें- शोएब हत्याकांड- 4 गोलियां शरीर, 5 कार में धंसी:पुलिस ने लखनऊ से 3 लड़कों को उठाया; बाराबंकी में होगा सुपुर्द-ए-खाक बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी हिस्ट्रीशीटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की शुक्रवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 50 साल का था। वारदात दोपहर डेढ़ बजे हुई, जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी हस्ताक्षर से 700 छात्रों का भविष्य अधर में:यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 से पहले कुशीनगर में मामला
    Next Article
    मेपल्स अकेडमी वैन चालक शराब के नशे में धुत:आधा दर्जन स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment