Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में गर्मी के कारण आगजनी का खतरा:प्रशासन ने बचाव के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की

    15 hours ago

    2

    0

    बलिया में बढ़ती गर्मी और आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अनिल कुमार ने जनसामान्य की सुरक्षा के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, जिसमें घर, दुकान और खेतों में आग से बचाव के उपाय बताए गए हैं। एडीएम ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। इसलिए सभी नागरिकों को सतर्क रहने और इन निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है। घरों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि विद्युत वायरिंग की समय-समय पर जांच कराएं और केवल आईएसआई मार्क वाले उपकरणों का ही उपयोग करें। एक ही सॉकेट में कई उपकरण लगाने से बचें। गैस सिलेंडर को हमेशा सीधा रखें और पाइप व रेगुलेटर की नियमित जांच करते रहें। रसोई में अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य बताया गया है। बच्चों को माचिस और लाइटर से दूर रखने तथा सोते समय सभी विद्युत उपकरण बंद रखने की सलाह दी गई है। दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों के लिए निर्देश हैं कि वे अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखें, उनकी वैधता जांचें और विद्युत तारों को सुरक्षित रखें। अतिक्रमण न करने और आपातकालीन मार्ग को हमेशा खुला रखने पर भी विशेष बल दिया गया है। किसानों को फसल अवशेष जलाने से बचने और खेतों के आसपास पानी की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है। बिजली के तारों के नीचे सूखी घास या फसल का भंडारण न करने की हिदायत भी दी गई है। यदि कहीं आग लग जाए तो तुरंत फायर ब्रिगेड (101), पुलिस (112) और आपदा नियंत्रण कक्ष (107) को सूचना दें। घबराने के बजाय शांत रहकर सुरक्षित स्थान पर जाएं। लिफ्ट का उपयोग न करें, केवल सीढ़ियों का सहारा लें। कपड़ों में आग लगने की स्थिति में "रुकें, लेटें और लुढ़कें" (Stop, Drop, Roll) के सिद्धांत का पालन करें। धुएं से बचने के लिए झुककर या घुटनों के बल चलने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिजली से लगी आग पर पानी का इस्तेमाल न करें। अफवाहों से दूर रहें और घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा न करें। गैस रिसाव की स्थिति में बिजली के स्विच ऑन या ऑफ करने से बचें। बिना प्रशिक्षण के आग बुझाने की कोशिश न करें, खासकर रासायनिक आग में। अपर जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन निर्देशों का पालन कर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें, ताकि गर्मी के मौसम में अग्निकांड की घटनाओं को कम किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्मशान घाट की बाउंड्री पर पेड़ से लटका मिला शव:बुलंदशहर में घर से 100 मीटर दूर युवक ने की आत्महत्या, ग्रामीणों ने देखा
    Next Article
    बस्ती में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:पत्नी गंभीर घायल, तेज रफ्तार कार ने मारी स्कूटी को टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment