Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में जन औषधि केंद्र पर छापा:ड्रग विभाग ने 28 प्रकार की दवाएं जब्त कीं, कीमत डेढ़ लाख

    4 hours ago

    2

    0

    बलिया के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास भवन रोड स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर सोमवार को ड्रग विभाग ने औचक छापेमारी की। इस दौरान टीम ने केंद्र पर बेची जा रही 28 प्रकार की अन्य कंपनियों की दवाएं जब्त कीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पर मिली एक शिकायत के बाद की गई। शिकायत में बताया गया था कि जन औषधि केंद्र पर प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत मिलने वाली दवाओं के अतिरिक्त सामान्य दुकानों पर बेची जाने वाली जेनेरिक दवाएं भी बेची जा रही हैं। डिस्ट्रिक्ट ड्रग इंस्पेक्टर रजत पाण्डेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर यह छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि यहां 28 प्रकार की जेनेरिक औषधियां, जो प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के दायरे से बाहर थीं, उन्हें अभिरक्षा में लिया गया है। रजत पाण्डेय के अनुसार, केंद्र संचालक से दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। संचालक ने आपसी समझौते की बात कही, लेकिन कोई भी वैध कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह भी जानकारी मिली है कि जन औषधि केंद्र का लाइसेंस धारक देवरिया का निवासी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में IMRT छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन:प्रदेशभर से 250 मेधावी छात्रों ने लिया हिस्सा
    Next Article
    मुरादाबाद में 66 भारी वाहनों पर कार्रवाई:यातायात नियम तोड़ने पर 4.41 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment