Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में चलती ट्रेन से फिसलकर वैटनरी फार्मसिस्ट की मौत:प्रयागराज लौटते समय बरेली जंक्शन पर हुआ हादसा, पत्नी के सामने पति की मौत

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली जंक्शन पर आज एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसमें प्रयागराज निवासी 52 वर्षीय वैटनरी फार्मसिस्ट विजय कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। विजय कुमार किसी काम से बरेली आए थे और सोमवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस से प्रयागराज वापस लौट रहे थे। जंक्शन पर जैसे ही वे पहुंचे, ट्रेन ने अपनी गति पकड़ ली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने चलती ट्रेन में सवार होने का प्रयास किया, इसी आपाधापी में उनका पैर फिसल गया और वे सीधे पटरियों के बीच जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जंक्शन पर पत्नी के सामने हुई पति की मौत विजय कुमार अपनी पत्नी अंजना सहाय के साथ रविवार को बरेली के इज्जतनगर में अपने पैर की फिजियोथेरेपी कराने के लिए आए हुए थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब वे दोनों बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचे, तो ट्रेन पहले से ही चलने लगी थी। जल्दबाजी में विजय कुमार ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पत्नी अंजना सहाय पीछे छूट गईं और वे ट्रेन के दरवाजे पर लटक गए। संतुलन बिगड़ते ही उनका पैर फिसल गया और वे काल के गाल में समा गए। चीत्कार से गूँज उठा जंक्शन इस भीषण दुर्घटना के तुरंत बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल विजय कुमार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी अंजना सहाय का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि वे अब अपने पति के बिना अपना जीवन कैसे काटेंगी और जब बच्चों को इस दुखद खबर का पता चलेगा, तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। परिवार के प्रति उनकी चिंता ने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। पत्नी का दर्द: “बच्चों को क्या मुँह दिखाऊंगी?” घटना के बाद पत्नी अंजना सहाय का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बिलखते हुए जो बातें कहीं, वह वहां मौजूद हर शख्स को झकझोर गईं। अंजना ने कहा, "मैंने अपने पति को अपनी आंखों के सामने इस तरह खो दिया, अब मैं उनके बिना कैसे रह पाऊंगी? मैं उनकी लाश को लेकर घर कैसे जाऊंगी, मेरे पास क्या जवाब होगा?" उन्होंने फफकते हुए आगे कहा, “अभी तक मैंने अपने बच्चों को यह खबर नहीं दी है कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि जब वे बच्चे अपने पापा के बारे में पूछेंगे, तो मैं उन्हें क्या बताऊंगी? जब उन्हें इस अनहोनी का पता चलेगा, तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा।” प्लेटफॉर्म पर मिला अज्ञात महिला का शव वहीं, दूसरी ओर बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाकंभरी में आज बाढ़ के बाद के हालात देखेंगे योगी:चौथे दिन भी मंदिर के कपाट बंद, श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक; 12 गाड़ियां बही थीं
    Next Article
    बलिया में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह:हाईस्कूल-इंटर के 22 छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन और सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment